खुशखबरी! लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी ने इन विषयों की घटाई फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने नए सत्र में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को तोहफा दिया है। उसने प्रस्तावित फीस बढ़ोतरी को काफी कम कर दिया है।
स्टूडेंट्स के विरोध के बाद नए शैक्षिक सत्र 2014-15 के फीस स्ट्रक्चर पर दोबारा विचार कर नई फीस लागू कर दी गई है।
अब बीए एलएलबी ऑनर्स कोर्स में प्रस्तावित 1,50,000 रुपये की जगह 105500 रुपये फीस ली जाएगी। विवि प्रशासन ने फीस में करीब 45 हजार रुपये की कटौती की है।
इससे नए सत्र में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को काफी राहत मिलेगी। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एलएलएम कोर्स की फीस 19 हजार रुपये बढ़ा दी है। अब इसकी फीस 66 हजार रुपये वार्षिक हो गई है।
सबसे कम फीस हैं यहां
यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार जेडी गंगवार के अनुसार स्टूडेंट्स की मांग पर बीए एलएलबी ऑनर्स की फीस में की जाने वाली प्रस्तावित बढ़ोतरी करीब 45 हजार रुपये कम कर दी गई है।
वहीं एलएलएम कोर्स की फीस की प्रस्तावित बढ़ोत्तरी को यथावत लागू कर दिया गया है। इसकी फीस 66 हजार रुपये निर्धारित की गई है। अभी तक यह फीस करीब 47 हजार रुपये ली जाती थी।
यह फीस बढ़ोतरी नए शैक्षिक सत्र 2014-15 में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स पर लागू की जाएगी। हालांकि देश भर में 14 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की फीस सबसे कम है।
जानिए, कितनी कम हुई फीस
बीए एलएलबी ऑनर्स की फीस
एडमिशन फीस 1 हजार रुपये, ट्यूशन फीस 60 हजार रुपये, इंफ्रास्टक्चर व डवलपमेंट फीस 2 हजार रुपये, लाइब्रेरी फीस 3 हजार रुपये, इंटरनेट फीस 3 हजार रुपये, मूट कोर्ट फीस व को-करिकुलर एक्टिविटी फीस 3 हजार, मेडिकल फीस 1500, एग्जामिनेशन फीस 3 हजार, स्पोर्ट्स फीस 1500, रीडिंग मैटेरियल 6 हजार, रूम रेंट डबल शेयरिंग 7500, एमिनिटीज फीस 4 हजार व कॉशन मनी 10 हजार है। इस तरह कुल वार्षिक फीस 105500 कर दी गई है।
एलएलएम की फीस
ट्यूशन फीस 20 हजार, एडमिशन फीस 1 हजार, इंफ्रास्टक्चर व डवलपमेंट फीस 2 हजार रुपये, लाइब्रेरी फीस 3 हजार रुपये, मेडिकल फीस 1500 रुपये, इंटरनेट फीस 3 हजार रुपये, स्पोर्ट्स व ईसीए फीस 500 रुपये, एग्जामिनेशन फीस 3 हजार रुपये, रीडिंग मैटेरियल 6 हजार रुपये, रूम रेंट 12 हजार रुपये, एमिनिटीज फीस 4 हजार रुपये और कॉशन मनी 10 हजार रुपये ली जाएगी। इस तरह कुल फीस अब 66 हजार रुपये होगी।