इस साल कॉलेज में एडमिशन चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों को इस साल महंगी फीस के साथ ही बढ़े हुए आवेदन शुल्क की मार भी झेलनी पड़ेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कई डिग्री कॉलेजों में आवेदन फॉर्म का शुल्क 20 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है।
कुछ कॉलेजों ने फॉर्म के नए मूल्य निर्धारित कर दिए हैं, तो कुछ जल्द ही इस पर निर्णय करने वाले हैं।
कॉलेजों की दलील है कि अनुदानित कॉलेजों में मेंटेनेंस, खाली पदों पर गेस्ट फैकल्टी रखने पर उनके वेतन के लिए किसी प्रकार की सरकारी सहायता न मिलने से उनके सामने आवेदन शुल्क बढ़ाना ही एकमात्र उपाय है।
किसने बढ़ाई कितनी फीस
लगभग नौ हजार छात्र संख्या वाले शहर के श्री जयनारायण पीजी कॉलेज में पिछले साल तक आवेदन शुल्क 500 रुपये था जो इस साल से 600 रुपये कर दिया गया है।
नवयुग कन्या महाविद्यालय और विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज में भी आवेदन शुल्क का मूल्य 500 से 600 रुपये किया जा रहा है।
डीएवी पीजी कॉलेज में पिछले वर्ष जो फॉर्म 450 रुपये का था वह इस साल 500 रुपये का मिलेगा।
नारी शिक्षा निकेतन पीजी कॉलेज के प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां भी आवेदन फॉर्म में वृद्धि हो सकती है। कई अन्य डिग्री कॉलेजों में भी आवेदन शुल्क बढ़ सकता है।