फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fee can be submitted by 31

UPTU: नई सीटों पर 31 तक जमा होगी फीस

Wed, 13 Aug 2014 02:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला ब्यूरो
टीम डिजिटल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Aug 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
fee can be submitted by 31

यूपीटीयू की अतिरिक्त काउंसलिंग में सीट अलॉट कराने वाले पुराने छात्रों को 31 अगस्त तक फीस जमा करने की छूट दे दी गई है।

विज्ञापन


यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) के जरिए किसी न किसी कॉलेज में दाखिला लेकर नई सीट पाने वाले इन छात्रों के कॉलेजों को भी तुरंत फीस रिफंड करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

यूपीटीयू के रजिस्ट्रार पीके गंगवार के मुताबिक पांच अगस्त को शुरू हुई अतिरिक्त काउंसलिंग (अंतिम) में भाग लेने वाले पुराने छात्रों की फीस संबंधित संस्थान रोक नहीं पाएंगे।
विज्ञापन


फीस वापस न करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

दूसरी ओर, यूपीटीयू ने अंतिम काउंसलिंग में शामिल सभी संस्थानों को कहा है कि वे ऐसे छात्रों को फीस जमा करने के लिए दो हफ्तों का समय दें, ताकि पुराने संस्थान से फीस रिफंड होने की प्रक्रिया भी पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अतिरिक्त काउंसलिंग के सीट आवंटन के नतीजों के आधार पर बुधवार सीट कंफर्मेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए छात्रों के पास दो दिन का समय है। 14 को दाखिले खत्म हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed