फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   February 2 at the Polytechnic JEE online application.

2 फरवरी से पॉलीटेक्निक जेईई में ऑनलाइन आवेदन

Sat, 31 Jan 2015 02:04 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 31 Jan 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन
February 2 at the Polytechnic JEE online application.
बोर्ड ऑफ टेकिभनकल एजुकेशन (बीटीई) से संबद्ध पॉलीटेक्निक संस्थानों में में प्रवेश के लिए पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक जेईई के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू होगी। ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया फरवरी के तीसरे हफ्ते तक चलेगी। ऑनलाइन फार्म भरने के साथ ऑनलाइन जेनरेट होने वाले चालान फार्म के जरिए आवेदन शुल्क भरना होगा।
विज्ञापन


बीटीई की ओर से पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा तीन मई को सूबे के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। बीटीई ने जेईई का शेड्यूल जारी कर दिया है।

तीन मई को सुबह आठ बजे से 11 बजे की पाली में ग्रुप-ए में पाठ्यक्रम कोड 101 से 132 व 159 के साथ 201 से 232 के लिए छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे।

तीन मई को ही दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे की पाली में ग्रुप-बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, जे और के की प्रवेश परीक्षा होगी।

ऑनलाइन सिस्टम से लेट हुई आवेदन प्रक्रिया
बीटीई ने पहली बार पॉलीटेकिभनक जेईई में ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू की है। इसी के चलते आवेदन प्रक्रिया में एक माह की देरी हो चुकी है। जनवरी के पहले हफ्ते में जारी होने वाले फार्म अब दो फरवरी को जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय पॉलीटेकिभनक के प्रिंसिपल एनके माथुर ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फार्म दो फरवरी को जारी होंगे। इस बार छात्र-छात्राएं केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे।

दूसरी ओर आवेदन फार्म जारी होने की डेट निर्धारित होने से राजकीय पॉलीटेकिभनक के चक्कर काटने वाले विद्यार्थियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed