फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fast unto death starts from today for education

शिक्षा के लिए आमरण अनशन आज से

Tue, 12 Aug 2014 06:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 12 Aug 2014 06:35 AM IST
विज्ञापन
Fast unto death starts from today for education

फरीदाबाद में शिक्षा का स्तर बढ़ाने और खिलाड़ियों की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से युवा शक्ति सरकार से मांग कर रही है। हल निकालना तो दूर युवाओं की बात तक नहीं सुनी गई। इससे गुस्साए युवा शक्ति कार्यकर्ता मंगलवार से सेक्टर-16 स्थित नेहरू कालेज के सामने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे।

विज्ञापन


युवा शक्ति का आरोप है कि 10 वर्ष में सरकार महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी का रीजनल सेंटर नहीं खोल सकी है। हर छोटी-छोटी बात के लिए यहां के विद्यार्थियों को रोहतक जाना पड़ता है। एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक नहीं बना सकी। जबकि अन्य शहरों में मांग से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


युवा शक्ति के जसवंत सैनी ने बताया कि लंबे समय से शिक्षा और खेल में सुधार की मांग उठाई गई। सरकार की नींद ही नहीं टूट रही। शहर के विधायकों एवं मंत्रियों ने समस्याओं के निदान के लिए आश्वासन तो दिया लेकिन वे समाधान नहीं करवा पाए। फरीदाबाद के युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed