{"_id":"0c940b6b1e2df129cf7e19fb80b24799","slug":"faridabad-adminstration-intiative-girls-leave-school-30-mintues-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से बचाने की अजीब पहलः पहले होगी छात्राओं की छुट्टी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छेड़छाड़ से बचाने की अजीब पहलः पहले होगी छात्राओं की छुट्टी
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 17 Dec 2013 10:13 AM IST
विज्ञापन
स्कूली छात्राओं को छेड़छाड़ से बचाने के लिए फरीदाबाद प्रशासन ने एक अजीब पहल की है।
विज्ञापन
प्रशासन ने सभी स्कूलों को आदेश दिया है कि छात्राओं का स्कूल आधे घंटे पहले शुरू किया जाए और उन्हें आधा घंटा पहले छुट्टी दे दी जाए। शिक्षा विभाग ने छेड़छाड़ के मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा ने बताया कि यह आदेश इसलिए दिया गया है, ताकि छात्राओं को बेवजह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। लड़कियों का स्कूल अब आधा घंटा पहले लगेगा और आधा घंटा पहले छूटेगा। अगर कोई स्कूल प्रबंधन निर्देश का पालन करने में लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन