{"_id":"710b82b5f1d3a18397fbae08308152cb","slug":"family-life-improvement-course-in-ignou-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में होगी फैमिली लाइफ सुधारने की पढ़ाई","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इग्नू में होगी फैमिली लाइफ सुधारने की पढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Sep 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में दिसंबर सत्र में काउंसलिंग एंड फैमिली थैरेपी में एमएससी (सीएफटी) की पढ़ाई करवाई जाएगी। यह कोर्स करने के बाद छात्रों को फैमिली कोर्ट समेत गैर सरकारी संस्थाओं और महिला आयोग आदि में काउंसलर की नौकरी मिल सकती है।
विज्ञापन
प्रबंधन के मुताबिक, छात्रों को कार्यक्रम के तहत परिवारों और बच्चों की बारीकियों को समझाया जाएगा। दो वर्षीय इस प्रोग्राम के दूसरे सत्र में छात्रों को प्रैक्टिकल भी करवाया जाएगा, ताकि किताबी ज्ञान को हकीकत में उतार सकें।
विज्ञापन
इस दौरान उन्हें परिवारों की काउंसलिंग के लिए भेजा जाएगा। इसके तहत छात्रों को दंपति और परिवारों के संबंधों को मजबूत कैसे बनाया जा सकता है कि विशेष तौर पर पढ़ाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
जिन छात्रों ने ह्यूमन डेवलपमेंट एंड फैमिली स्टडीज, चाइल्ड डेवलेपमेंट, ह्यूमन डेवलपमेंट एंड चाइल्डहुड स्टडीज, चाइल्ड डेवलपमेंट एंड फैमिली रिलेशनशिप, होम साइंस, साइकोलॉजी, सोशल वर्क, मेडिसिन, फिलॉस्फी, एमबीबीएस या समांतर डिग्री आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, नर्सिंग आदि में डिग्री कर रखी होगी वे इस कार्यक्रम में दाखिला ले सकेंगे।