{"_id":"624f9a14c35edbd58801e34a3b60e995","slug":"fake-voter-in-dav-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली मुहर लगाकर आए थे वोट देने","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नकली मुहर लगाकर आए थे वोट देने
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Sep 2013 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को मतदान के दौरान डीएवी पीजी कॉलेज में फर्जी वोटरों ने भी घुसने की कोशिश की, लेकिन वे पकड़ में आ गए। 42 फर्जी वोटरों को पकड़कर आईकार्ड जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन
पढ़ें, डीएवी में आज पेटियों से निकलेगी जीत
विज्ञापन
मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद पहली छात्रा पकड़ में आई। उसके आईकार्ड पर कंप्यूटराइज्ड फोटो की जगह दूसरी फोटो लगी थी। मौके पर मौजूद शिक्षिकाओं ने आईकार्ड जब्त कर लिया। इसके बाद दिनभर कुल 42 आईकार्ड जब्त किए गए। इनमें से चार पर कॉलेज की फर्जी मुहर लगी थी।
विज्ञापन
पढ़ें, डीएवी में छह साल बाद, सात हजार वोट
चीफ प्राक्टर डा. कौशल कुमार ने बताया कि आईकार्ड लाने वाले छात्रों को दस सितंबर को कॉलेज में तलब किया गया है। हालांकि यह फर्जी छात्र कॉलेज आएंगे, यह कहना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि आईकार्डों पर लगी मुहर कॉलेज से मिलती-जुलती जरूर थी लेकिन शिक्षकों की बारीक नजरों ने इसे पकड़ लिया।
फोटोयुक्त वोटर लिस्ट आई काम
फर्जी वोटरों को पकड़ने में फोटोयुक्त वोटर लिस्ट ने शिक्षकों की बड़ी मदद की। डीएवी कॉलेज प्रशासन ने इस दफा पहली बार ऐसी व्यवस्था की थी। इससे गेट पर तैनात शिक्षकों को भीतर घुसने वाले हर छात्र-छात्रा की तस्वीर मिलाने की सहूलियत रही।
बैरंग लौटे 80 छात्र
मतदान के दौरान 80 छात्रों को बैरंग लौटना पड़ा। उनके पास आईकार्ड तो थे, लेकिन उनकी तस्वीरों पर न तो मुहर लगी थी न ही आईकार्ड पर सक्षम अधिकारी (शिक्षक) के हस्ताक्षर। ऐसे में उन्हें वोट देने की अनुमति नहीं दी गई।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें