फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake registration of up board.

छात्र की मौत का बहाना बनाकर खिसक लिए प्रिंसिपल!

Sat, 08 Nov 2014 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sat, 08 Nov 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
fake registration of up board.

छात्र की मौत के तीन महीने बाद प्रिंसिपल को विद्यालय में कंडोलेंस घोषित करने की याद आई। वो भी तब जब थोड़ी देर में विद्यालय में फर्जी पंजीकरण की जांच के लिए जांच टीम आने वाली थी।

विज्ञापन


छात्र के नाम पर यह बहानेबाजी शुक्रवार को विकासखंड माल के चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गहदेव में बनाई गई। यूपी बोर्ड में फर्जी पंजीकरण की जांच के लिए जिला अधिकारी की ओर से गठित टीम ने शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज के साथ ही नन्हेसिंह स्मारक, कुंवर आसिफ अली संजू मियां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके, इसके लिए जिला अधिकारी ने फर्जी पंजीकरण की जांच के लिए एसडीएम, सीओ और एसोसिएट डीआईओएस की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को एसडीएम संजीव कुमार, सीओ श्यामाकांत त्रिपाठी और एसोसिएट डीआईओएस हिफुर्जरहमान की जांच टीम निरीक्षण पर निकली। सबसे पहले टीम नन्हेसिंह स्मारक इंटर कॉलेज पहुंची।

इस दौरान एक बार फिर से पुराना नजारा देखने को मिला। पंजीकरण के मुकाबले 10 प्रतिशत स्टूडेंट भी मौके पर नहीं मिले। इस पर जांच टीम ने विद्यालय प्रिंसिपल को जमकर लताड़ लगाई।

इसके बाद टीम ने चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गहदेव की ओर कूच किया। जांच टीम साढ़े 11 बजे विद्यालय पहुंची तो वहां छुट्टी की जा चुकी थी।

विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर छात्र अनुज कुमार की मौत पर कंडोलेंस करने की सूचना दर्ज थी। जांच टीम को मामला संदिग्ध लगा तो पड़ताल की गई। रजिस्टर जांचे गए तो पता चला कि 11 अगस्त को छात्र अनुज कुमार के सामने मृतक लिखा हुआ था।

प्रबंधक ने बताया कि आ रही है टीम

fake registration of up board.

इस पर टीम ने मौके पर मौजूद प्रिंसिपल बीना त्रिवेदी और सहायक अध्यापक केदार सिंह को जमकर लताड़ा। बाद में विद्यालय के रजिस्टर सील करने के दौरान भी स्टाफ ने काफी हंगामा किया।

जांच टीम ने इसके बाद कुंवर आसिफ अली संजू मियां इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण की जांच रिपोर्ट सोमवार को सौंपी जाएगी।

चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गहदेव में फर्जी कंडोलेंस का खुलासा होने के बाद जब अधिकारियों ने प्रिंसिपल से पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि विद्यालय में निरीक्षण होने वाला है।

तो प्रिंसिपल ने बताया कि प्रबंधक ने फोन पर इस संबंध में जानकारी दी थी। टीम ने सूचना प्रबंधक की ओर से दिए जाने संबंधी बात प्रिंसिपल से लिखित में ली है।

नजर छिपाकर रजिस्टर से फाड़ा पन्ना
निरीक्षण के बाद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज के सभी रिकॉर्ड टीम ने सील कर दिए। टीम ने विद्यालय के 16 रजिस्टर अपनी कस्टडी में ले लिए।

कार्यालय पहुंचकर जब रिकॉर्ड खोला गया तो अधिकारी दंग रह गए। उनकी नजर बचाकर रजिस्टर में पन्ने के उस भाग को फाड़ दिया गया था, जहां पर अनुज कुमार के नाम के आगे मृतक लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed