फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake registration in up board.

UP BOARD: फिर 15 हजार फर्जी स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

Fri, 05 Dec 2014 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Dec 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
fake registration in up board.

राजधानी के तीन कॉलेजों को फर्जी पंजीकरण साबित होने पर परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर कर दिया गया लेकिन फर्जी पंजीकरण पर कोई निर्णय नहीं लिया गया, जबकि फर्जी पंजीकरण निरस्त करने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, राजधानी में करीब 15 हजार फर्जी रूप से पंजीकृत परीक्षार्थी शामिल होने की तैयारी में हैं। यूपी बोर्ड में हर साल स्कूल में स्टूडेंट्स न होने के बावजूद बाहरी बच्चों के फॉर्म भरवाए जाते हैं।
विज्ञापन


बाद में शिफ्टिंग सूची में खेल किया जाता है। इस साल राजधानी के नन्हे सिंह स्मारक इंटर कॉलेज ने एक कक्षा में एक हजार से ज्यादा दाखिले कर डाले।
 
फर्जी पंजीकरण की पुष्टि होने पर नन्हे सिंह स्मारक, शेखर आजाद इंटर कॉलेज, सेंट फ्लोरेंस नाइटेंगल इंटर कॉलेजों को इस साल केंद्र नहीं बनाया गया। अब मामला फर्जी पंजीकरण को स्थगित करने पर अटका हुआ है पर अभी तक इस संबंध में कोई तेजी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक पीसी यादव का कहना है कि पहली प्राथमिकता परीक्षा केंद्रों की घोषणा थी जो की जा चुकी है। स्टूडेंट्स में कौन से फर्जी हैं इसकी पहचान करना काफी कठिन है। इस पर विचार चल रहा है। शासन के निर्देश के हिसाब से ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed