{"_id":"2f175a60e25bceef993a04b5733a88ae","slug":"fake-colleges-also-selected-for-up-board-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पंजीकरण वाले कॉलेज भी बने बोर्ड परीक्षा केंद्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फर्जी पंजीकरण वाले कॉलेज भी बने बोर्ड परीक्षा केंद्र
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Fri, 22 Nov 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
जिन कॉलेजों पर फर्जी पंजीकरण करने का आरोप लगता रहा है यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए उन्हीं विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया है।
विज्ञापन
इनमें से सभी कॉलेजों के खिलाफ पिछले साल के साथ ही इस साल भी फर्जी पंजीकरण के साक्ष्य मिले हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने इन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र की सूची से हटाने के लिए कड़ी आपत्ति दर्ज कराने की बात कही है।
इंदिरा नगर स्थित सक्सेना इंटर कॉलेज में पिछले साल फर्जी पंजीकरण की शिकायत दर्ज की गई थी।
इसके बाद तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने कॉलेज का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें शिकायत सही पाई गई थी।
इसके बाद कॉलेज को नोटिस जारी किया गया। इस साल कॉलेज को एक बार फिर से परीक्षा केंद्र बना दिया गया है।
इसी तरह माल क्षेत्र के नन्हें सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, महेश सिंह सरस्वती, कुंवर आसिफ अली संजू मियां, चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गहदेव समेत कई कॉलेजों पर फर्जी पंजीकरण के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाजवूद इनको परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया गया है। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 149 कॉलेजों में 153 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन