फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake admission in DAV PG college.

डीएवी में सामने आए 21 और फर्जी दाखिले

Fri, 12 Dec 2014 01:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Dec 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
fake admission in DAV PG college.

देहरादून के डीएवी कॉलेज में एडमिशन के फर्जीवाड़े की पोल लगातार खुलती जा रही है। कॉलेज में बीए में 175 फर्जी दाखिले सामने आने के बाद अब बीएससी और बीकॉम में भी फर्जी एडमिशन सामने आए हैं। कॉलेज प्रशासन इन सभी दाखिलों का रद्द करेगा।

विज्ञापन


बीएससी में 13 और बीकॉम में आठ फर्जी एडमिशन

डीएवी कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि बीएससी में 13 और बीकॉम में आठ फर्जी एडमिशन अब तक की जांच में सामने आए हैं। यह ऐसे दाखिले हैं, जिन्होंने बिना मेरिट फार्म भरे, मेरिट में आए ही दाखिला ले लिया।
विज्ञापन


इन दाखिलों पर इनसे जुड़ी एडमिशन कमेटियां भी जांच के दायरे में हैं। डॉ. भसीन ने बताया कि प्रोविजन एडमिशन होने के नाते सभी रद्द किए जाएंगे। उन्होंने इन फर्जी दाखिलों के बाबत शासन, उच्च शिक्षा निदेशालय, मैनेजमेंट और गढ़वाल विवि को एक पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में हाईकोर्ट को भी अवगत कराएंगे। पत्र में उन्होंने इन दाखिलों को रद्द करने की सूचना भेज दी है।

कई शिक्षकों के चेहरे बुझे
फर्जी दाखिलों की पोल खुलने के बाद अब एडमिशन कमेटियों से जुड़े कई शिक्षकों के चेहरे बुझे हुए हैं। दबी जुबान में शिक्षक खुद को जिम्मेदार ठहराने के बजाए दूसरों को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं।

एक शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें ऊपर से इस बाबत निर्देश मिले थे। कुछ छात्र नेता बंडल लेकर आए और पहले आओ, पहले पाओ के चक्कर में दाखिला करा गए। अब गुरुजी इस बात से परेशान हैं कि अगर जांच हुई और कार्रवाई हुई तो इसकी सजा उन्हें मिलेगी।

शिक्षकों से खुली अपील
प्राचार्य ने इवनिंग क्लास में पढ़ाने के लिए अब शिक्षकों से खुली अपील की है। उन्होंने शिक्षक संघ और सभी शिक्षकों से अपील की है कि वह हाईकोर्ट के आदेश को पूरा करवाने में सहायता करें।

शिक्षकों के हाथ पीछे खींचने की वजह से कॉलेज में मेरिट जारी होने के बावजूद अब तक एडमिशन शुरू नहीं हो पाए हैं। गुरुवार को भी मेरिट में चयनित छात्र कॉलेज में एडमिशन के लिए भटकते नजर आए।


प्राचार्य ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुधांशु से भी बात की और कॉलेज को बढ़ी हुई सीटों का औपचारिक पत्र दिलाने की मांग की।

प्रबंधन का पुतला जलाया
डीएवी कॉलेज में इवनिंग क्लासेज की प्रक्रिया शुरू न होने पर छात्र संगठन आर्यन और छात्र संघ उपाध्यक्ष बालम ने प्रबंधन का पुतला दहन किया।

छात्र संघ महासचिव जगबीर असवाल ने कहा कि प्रबंधन जानबूझकर मेरिट प्रक्रिया को लटका रहा है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द इवनिंग क्लासेज की एडमिशन और कक्षाएं शुरू कराई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed