{"_id":"173cb2c2f54c17f907bcada50599d3bd","slug":"failed-students-of-polytechnic-affray-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक में छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पॉलीटेक्निक में छात्रों ने किया हंगामा
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Oct 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ टूलरूम ट्रेनिंग, यूपी (इटप) में पॉलीटेक्निक के फेल छात्रों ने सोमवार को परिसर में जमकर हंगामा किया। इस साल संस्थान के 90 प्रतिशत से ज्यादा छात्र फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
छात्रों के हंगामे का शिक्षकों ने विरोध किया तो उन्होंने लाठी-डंडे चलाने शुरू कर दिए। शिक्षक और छात्रों के बीच संघर्ष में शीशे और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रिंसिपल द्वारा हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया है। मालूम हो कि 20 अक्तूबर को जारी हुए पॉलीटेक्निक के रिजल्ट में इटप के 90 फीसदी से ज्यादा छात्र फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
छात्रों ने संस्थान की शिक्षण प्रणाली पर सवाल उठाते हुए जीएम एके चतुर्वेदी से इसकी शिकायत की। कोई सुनवाई न होने पर सोमवार को छात्रों ने परिसर में हंगामा किया।
फेल हुए छात्रों का आरोप था कि संस्थान में प्रयोगशाला की स्थिति खराब है, शिक्षक पढ़ाते भी नहीं हैं। छात्रों ने सह प्रबंधक जीएस गुप्ता पर तानाशाही का रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
स्टूडेंट्स के अनुसार उनका संस्थान सरकारी है इसके बावजूद उनसे प्राइवेट के बराबर फीस वसूली जाती है। इटप के जनरल मैनेजर एके चतुर्वेदी ने बताया कि परिसर में इंस्टीट्यूट ऑफ टूलरूम ट्रेनिंग, यूपी के साथ ही कुछ बाहरी छात्रों ने हंगामा किया था।
स्टूडेंट्स द्वारा उग्र प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।