खुशखबरीः चार विषयों में फेल होने पर भी मिलेगा दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीटेक्निक स्टूडेंट्स अब चार विषयों में फेल होने के बावजूद अगली कक्षा में दाखिला पा जाएंगे। अभी तक केवल दो विषय में फेल होने पर ही स्टूडेंट्स को अगली कक्षा में दाखिला मिलता था। इससे ज्यादा विषयों में फेल होने पर ही उसे अगली कक्षा नहीं मिलेगी।
फेल होने वाले स्टूडेंट्स अभी तक प्राइवेट पढ़ाई करती थे। अब फेल होने वाले स्टूडेंट्स को भी रेगुलर पढ़ाई करनी होगी। बृहस्पतिवार को प्राविधिक परीक्षा परिषद कार्यालय में पॉलीटेक्निक के नए नियमों पर विशेषज्ञों ने अपनी मुहर लगा दी।
पॉलीटेक्निक में नया सत्र सेमेस्टर प्रणाली पर चलेगा। सेमेस्टर प्रणाली के हिसाब से नए पॉलीटेक्निक के नए नियम भी तय किए जाने हैं। इसको लेकर गुरुवार को प्राविधिक परीक्षा परिषद में विशेषज्ञों की बैठक आयोजन किया गया।
बैठक में तय हुआ कि अब पॉलीटेक्निक में दो के बजाय चार विषयों में फेल होने पर उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा। पॉलीटेक्निक में एक बार फेल होने के बाद स्टूडेंट्स अच्छी तैयारी कर सके इसलिए उन्हें रेगुलर पढ़ाई करवाने का फैसला विशेषज्ञों ने किया है।
80 प्रतिशत उपस्थिति होगी अनिवार्य
मौजूदा समय में पूरे प्रदेश में 48हजार स्टूडेंट्स प्राइवेट पढ़ाई कर रहे हैं। सेमेस्टर परीक्षा के नए नियमों के प्रस्ताव पर प्राविधिक शिक्षा निदेशक ओपी वर्मा की अध्यक्षता में बैठक की गई।
पॉलीटेक्निक में स्टूडेंट्स को कम से कम 80 प्रतिशत कक्षाएं करनी होगी। 80 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर स्टूडेंट्स को परीक्षा देेने से रोक दिया जाएगा। सेमेस्टर प्रणाली में स्टूडेंट्स को दो बार 400-400 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। अभी तक केवल एक बार 540 रुपये एग्जाम फीस के रूप में देने होते थे।
पॉलीटेक्निक में सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के बावजूद तीन पाठ्यक्रम वार्षिक प्रणाली पर ही चलेंगे। ये पाठ्यक्रम हैं- टू लैंड मोल्ड मेकिंग, फार्मेसी और इंडस्ट्री सेफ्टी। ये पाठ्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा डिजाइन किये जाते हैं इसलिए प्राविधिक शिक्षा परिषद इसमे कोई बदलाव नहीं कर सकता।