फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fail students may enroll for m phil in lu

यहां तो फेल स्टूडेंट्स भी करेंगे रिसर्च

Tue, 03 Sep 2013 07:34 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 03 Sep 2013 07:34 AM IST
विज्ञापन
fail students may enroll for m phil in lu

एलयू में एम-फिल के आठ कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। परिणाम वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


इन कोर्सेज में दाखिले के लिए सीटों के मुकाबले अभ्यर्थियों की संख्या कम है। इसका फायदा प्रवेश परीक्षा में फेल हुए अभ्यर्थियों को मिलेगा। एम-फिल के छह कोर्सों में प्रवेश परीक्षा में फेल स्टूडेंट भी दाखिला पा जाएंगे।
विज्ञापन


सभी कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा 100-100 अंकों की हुई थी। इसमें 33 अंक पास माना जाता है। वहीं, एमसीए में 30 सीटों के मुकाबले 22 स्टूडेंट ही परीक्षा में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इस कोर्स में भी फेल स्टूडेंट प्रवेश पा जाएंगे। प्रोविजनल मेरिट लिस्ट के अभ्यर्थियों के डाक्युमेंट का वेरिफिकेशन 3 व 4 सितंबर को होगा।


एम-फिल राजनीति विज्ञान में मात्र 26 अभ्यर्थी ही प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए, जबकि इसमें सीटें 30 हैं। इसकी प्रवेश परीक्षा का जो परिणाम घोषित हुआ है उसमें सूची में सबसे नीचे 100 में से 19 नंबर पाने वाला अभ्यर्थी है।

ये रही कुछ बानगी
ऐसे में अब उसे भी प्रवेश मिलना तय है। इसी कोर्स में 25, 27, 30 व 31 अंक पाने वाले भी दाखिला पाएंगे। इसी तरह एम-फिल प्राचीन भारतीय इतिहास व आर्कियोलॉजी में 30 सीटों के मुकाबले 31 अभ्यर्थी ही प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं।

ऐसे में इस कोर्स की प्रवेश परीक्षा में 32 अंक पाने वाली छात्रा को भी प्रवेश मिल सकेगा। एम-फिल संस्कृत में तो सिर्फ 11 स्टूडेंट ही हैं। इनमें से सिर्फ दो स्टूडेंट क्रमश: 52 व 39 अंक पाएं हैं। बाकी सब 25 से लेकर 32 अंक तक हैं।

वहीं, एमफिल समाजशास्त्र में 30 सीटों के मुकाबले मात्र 28 स्टूडेंट हैं। इसमें भी 18 व 19 नंबर पाने वाले स्टूडेंट को प्रवेश मिल जाएगा। एमफिल समाजकार्य में 30 सीटों के मुकाबले 39 स्टूडेंट हैं। इसमें भी 100 में 32 नंबर वाले छात्र को प्रवेश मिल सकेगा।


क्या है अर्हता

वहीं, एमसीए में 23 अंक तक पाने वाले भी प्रवेश पाएंगे। इस बारे में एलयू के प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे का कहना है कि एमफिल कोर्सेज में दाखिले के लिए सबसे पहली शर्त है कि सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थी के पीजी में 55 प्रतिशत अंक और एससी-एसटी अभ्यर्थी के 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए।



ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इन अर्हता को पूरा करते हैं, उन्हें खाली सीट पर प्रवेश मेरिट क्रम के अनुसार दिया जाएगा। प्रो. खरे कहते हैं कि जितने भी स्टूडेंट प्रवेश परीक्षा में बैठें हैं उनका रिजल्ट घोषित कर प्रोविजनल मेरिट लिस्ट विभागों को भेज दी गई है।

यहां पर सभी स्टूडेंट का डाक्युमेंट वेरिफिकेशन 3 व 4 सितंबर को कराया जाएगा। प्रो. खरे कहते हैं कि इसके बाद विभागाध्यक्ष मेरिट लिस्ट भेजेंगे कि कितने अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए डाक्युमेंट का वेरिफिकेशन करवाया। इसके बाद हम फाइनल सूची घोषित कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed