फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   eyeschoola_educational software_chandigarh

एक ऐसा सॉफ्टवेयर जिसमें समाया 10वीं तक का स्कूल

Fri, 06 Dec 2013 12:52 PM IST
अमर उजाला / चंडीगढ़
अमर उजाला / चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Dec 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
eyeschoola_educational software_chandigarh
सॉफ्टवेयर आईस्कूला को शहर में प्रस्तुत किया गया। यह ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसे पहली से दसवीं क्लास के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया। इसमें कई विषयों के सि लेबस को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


यह सॉफ्टवेयर एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। चंडीगढ़ के दो युवा उद्यमियों मनिंदर सिंह बाजवा और गगनदीप सिंह ने यह सॉफ्टवेयर बनाया है उन्होंने सेक्टर 17 के पार्क प्लाजा होटल में इसकी प्रेजेंटेशन दी।
विज्ञापन


मनिंदर सिंह ने बताया कि इस प्रोडक्ट से बच्चों को घर पर आकर रिवीजन करने में बहुत आसानी हो जाएगी। दिलचस्प बात है कि इस सॉफ्टवेयर को ऑपरेट करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूरी तरह ऑफलाइन ऑपरेट किया जा सकेगा। इस सॉफ्टवेयर के जरिये बच्चे विजुअल तौर पर किसी कंटेंट को देख भी सकते हैं और आसानी से समझ भी सकते हैं।

फिलहाल इसमें लैंग्वेज सब्जेक्ट शामिल नहीं किए हैं। जल्द ही उन्हें भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सॉफ्टवेयर टेबलेट के साथ भी पेश किया जा रहा है। टैबलेट की शुरुआती कीमत 16,800 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed