फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   extra time for handicap students in examination.

अक्षम छात्रों के लिए अच्छी खबर, परीक्षा में मिली बड़ी राहत

Thu, 10 Dec 2015 11:10 AM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
extra time for handicap students in examination.

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने शारीरिक रूप से अक्षम छात्रों को वार्षिक परीक्षाओं में विशेष छूट प्रदान की है। विश्वविद्यालय ने दृष्टिहीन छात्रों को परीक्षा में एक घंटे का अतिरिक्त समय की छूट प्रदान की है। जबकि, सुनने में परेशानी वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में आधा घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

विज्ञापन


बाजू तथा हाथ से अक्षम विद्यार्थी जो उत्तर पुस्तिका पर लिखने में असमर्थ हैं उन्हें जूनियर छात्र उपलब्ध करवाने की सुविधा प्रदान कर दी है। प्रदेश सरकार की ओर से निर्देश जारी होने के बाद तकनीकी विवि ने विकलांग छात्रों को यह सुविधा प्रदान की है। तकनीकी विवि की बी-फार्मेसी की वार्षिक परीक्षा देने वाले छात्रों को भी एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया।

विज्ञापन

परीक्षा में तीन की बजाए दिया चार घंटे का टाइम

extra time for handicap students in examination.

अमूमन परीक्षा तीन घंटे की होती है, लेकिन इस छात्रा को परीक्षा के लिए चार घंटे का समय दिया गया। वहीं, लिखने में असमर्थ विद्यार्थी के लिए एक कक्षा नीचे के विद्यार्थी से पेपर लिखवाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार की इस सुविधा का हिमाचल प्रदेश ब्लाइंड पर्सन एसोसिएशन ने भी आभार जताया है।

एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रविकांत ने इसके लिए सरकार का आभार जताया है। उन्होंने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में विकलांग लोगों को मिलने वाली इस छूट की जानकारी पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने की भी अपील की है। कुलपति प्रो. आरएल शर्मा का कहना है कि विकलांग विद्यार्थियों को परीक्षा में अतिरिक्त समय देने की छूट प्रदान कर दी गई है। परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed