{"_id":"85bf5c9591d874b72a8d3b02ba53d833","slug":"extension-in-application-date-of-jnpg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून तक बढ़ी जेएनपीजी में आवेदन तिथि","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
30 जून तक बढ़ी जेएनपीजी में आवेदन तिथि
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Jun 2014 04:42 AM IST
विज्ञापन
श्री जयनारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए (आईबी), एलएलबी, एमए, एमकॉम और बीपीएड कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 25 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि बीबीए (आईबी) की प्रवेश परीक्षा 1 जुलाई को होगी।
यदि 30 जून को कोई अभ्यर्थी रात 12 बजे से पहले ऑनलाइन फीस जमा कर देता है तो वह उसी दिन फार्म सबमिट नहीं कर सकता।
इसलिए ऐसे विद्यार्थियों को फीस सबमिट करने की रसीद के प्रिंट आउट के आधार पर अगले दिन परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति दी जाएगी।
हालांकि इसके साथ में उसको अपना कोई आईडेंटिटी प्रूफ लाना होगा। प्रवेश परीक्षा 1 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी। परीक्षा के बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन
इसी तरह की सुविधा बीपीएड में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी दी जाएगी। इनकी प्रवेश परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 जुलाई को सुबह 6 बजे से होगी।
विज्ञापन
अन्य पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे। अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट www.jnpg.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।