फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Examination today, but unwilling to teacher

परीक्षा आज, लेकिन टीचर देने को तैयार नहीं

Mon, 26 May 2014 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 May 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
Examination today, but unwilling to teacher

हरियाणा में टीचर नीड असेसमेंट (टीएनए) के मामले में अध्यापक शिक्षा विभाग के फैसले के खिलाफ हैं।

विज्ञापन


रविवार को हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ की नारायणगढ़ में हुए कार्यकारिणी के चुनाव के बाद यह निर्णय लिया गया कि परीक्षा का विरोध किया जाएगा और अध्यापकों को परीक्षा केंद्रों में जाने से रोका जाएगा।

हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान कुलभूषण शर्मा ने बताया कि परीक्षा सोमवार को है। हमने तय किया है कि हमारे संघ के सदस्य परीक्षा केंद्रों पर डटे रहेंगे और जो भी अध्यापक परीक्षा केंद्र में जाने की कोशिश करेगा, उसे रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, विभाग ने इस विरोध को देखते हुए अपनी ओर से भी पूरी तैयारी कर ली है। असेसमेंट की प्रक्रिया भिवानी बोर्ड और एससीईआरटी के माध्यम से करवाई जाएगी। विभाग के मुताबिक, यह एक समान्य सर्वेक्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका कोई निर्धारित पाठयक्रम नहीं है। यह सर्वेक्षण विभाग के अध्यापकों के रोजाना के काम से जुड़ा हुआ है। सर्वेक्षण के परिणामों को शिक्षा विभाग सार्वजनिक नहीं करेगा। इन परिणामों को विभाग आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुधार के लिए प्रयोग करेगा। असेसमेंट में फेल होने पर अध्यापकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। विभाग ने यह सर्वेक्षण सभी अध्यापकों के अनिवार्य किया है।


शिक्षा विभाग के अनुसार, प्राइमरी अध्यापकों के लिए 26 मई को सुबह 9 से 11 बजे और 11.30 से 1.30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, टीजीटी के लिए 30 मई को सुबह 9 से 11 और 11.30 से 1.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव सुरीना राजन पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि इससे एसीआर और इनक्रीमेंट प्रभावित नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed