फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   examination schedule of uttarakhand board

देखें, उत्तराखंड बोर्ड का पूरा परीक्षा कार्यक्रम

Sat, 27 Dec 2014 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Sat, 27 Dec 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
examination schedule of uttarakhand board

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 10 मार्च से सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगी।

विज्ञापन


बोर्ड के सचिव डा. दयाकृष्ण मथेला ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होकर एक अप्रैल को संपन्न होंगी। परीक्षार्थियों को 9:30 बजे परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना होगा। उन्हें 9:45 बजे से 10:00 बजे तक 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा संबंधी यह निर्णय बोर्ड सभागार में बुधवार को निदेशक माध्यमिक राकेश कुमार कुंवर की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। इस दौरान अपर निदेशक नरेंद्र कुमार बहुगुणा, अपर सचिव वीपी सिमल्टी, संयुक्त सचिव बीएमएस रावत, बीडी अंडोला, नरेंद्र कुमार जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें, पूरा परीक्षा कार्यक्रम

examination schedule of uttarakhand board
इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम

दिनांक-------------समय-----------विषय

10.03.2015-------10--------------हिंदी, कृषि हिंदी (केवल कृषि भाग द्वितीय के लिए)
12.03.2015-------10--------------गृह विज्ञान
13.03.2015-------10--------------सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि-शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र (केवल कृषि- भाग-प्रथम के लिए)। - कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग-द्वितीय के लिए)।
14.03.2015-------10---------------भूगोल, भूगर्भ विज्ञान  
16.03.2015-------10---------------ड्राइंग एवं पेंटिंग, भौतिक विज्ञान
17.03.2015-------10---------------राजनीति विज्ञान- कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र - (केवल कृषि भाग प्रथम के लिए) - कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्नपत्र (केवल - कृषि भाग द्वितीय के लिए)
18.03.2015-------10---------------लेखाशास्त्र
19.03.2015-------10---------------रसायन विज्ञान
20.03.2015-------10---------------समाजशास्त्र -कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय-प्रश्नपत्र (केवल कृषि भाग प्रथम के लिए) - कृषि जंतु विज्ञान अष्टम प्रश्नपत्र (केवल - कृषि भाग द्वितीय के लिए)
23.03.2015-------10---------------अर्थशास्त्र- कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्नपत्र (केवल- कृषि भाग प्रथम के लिए) - कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान - नवम प्रश्नपत्र (केवल कृषि भाग द्वितीय - के लिए)
24.03.2015-------10---------------जीव विज्ञान, हिंदुस्तानी संगीत (गायन) - हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन)- हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन)
25.03.2015-------10---------------इतिहास - कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम - प्रश्नपत्र (केवल कृषि भाग प्रथम के लिए) - कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्नपत्र - (केवल कृषि भाग द्वितीय के लिए)
26.03.2015-------10---------------उर्दू, पंजाबी, गणित
27.03.2015-------10---------------मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र,- व्यावसायिक अध्ययन
30.03.2015-------10---------------अंग्रेजी
01.04.2015-------10---------------संस्कृत

हाईस्कूल परीक्षा कार्यक्रम

examination schedule of uttarakhand board

दिनांक-------------समय-----------विषय
11.03.2015-------10---------------हिंदी
12.03.2015-------10---------------हिंदुस्तानी संगीत (गायन) - हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन)
13.03.2015-------10---------------उर्दू, पंजाबी
14.03.2015-------10---------------अंग्रेजी
18.03.2015-------10---------------विज्ञान
20.03.2015-------10---------------संस्कृत
24.03.2015-------10---------------गणित
27.03.2015-------10---------------सामाजिक विज्ञान
30.03.2015-------10---------------गृह विज्ञान। 1- केवल बालिकाओं के लिए, और 2- बालकों तथा उन बालिकाओं के लिए  जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है।
31.03.2015-------10---------------रंजन कला, व्यापारिक तत्व,- बहीखाता एवं लेखा शास्त्र, कृषि
31.03.2015-------10---------------हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन)- टंकण (अंग्रेजी या हिंदी)
01.03.2015-------10---------------सूचना प्रौद्योगिकी

नोटः यह परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड द्वारा दी गई सूचना के बाद जारी किया गया है। इसमें किसी भी तरह की गलती के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed