फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   examination on sunday at dehradun.

राजधानी दून में रविवार को तीन परीक्षाएं

Sun, 26 Oct 2014 09:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 26 Oct 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
examination on sunday at dehradun.

एसएससी की सीजीएल टियर-1 परीक्षा दस केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई है। सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों में 25 केंद्रों में होगी। इसी तरह आईटीबीपी में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा डीएवी कॉलेज में होगी।

विज्ञापन


दस केंद्रों पर एसएससी परीक्षा
एसएससी की सीजीएल टियर-1 परीक्षा शहर के दस केंद्रों पर दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर दो से शाम चार बजे तक होगी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए एसजीआरआर पब्लिक स्कूल (तालाब के पास), महावीर जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज तिलक रोड, वीके नारंग कॉलेज खुड़बुड़ा, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल (बांबे बाग), शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल बल्लीवाला, केंद्रीय विद्यालय आईएमए प्रेमनगर, गुरु रामराय इंटर कॉलेज नेहरू ग्राम, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल नेहरूग्राम, श्रीराम किशन एके इंटर कॉलेज नेहरू ग्राम और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 केंद्रों में होगी सीडीएस परीक्षा
रविवार को सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों में होगी। इसके लिए शहर में 25 केंद्र बनाए गए हैं।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12 से 2 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

आईटीबीपी की लिखित परीक्षा डीएवी में
आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा रविवार को डीएवी कॉलेज में होगी। परीक्षा में एंट्री के लिए प्रवेश पत्र के अलावा बायोमीट्रिक सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। करीब 2800 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा की व्यवस्था आईटीबीपी ने की है। कॉलेज में एंट्री गेट पर बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेगा।

228 अभ्यर्थियों को बांटे गलत प्रवेश पत्र
कर्मचारी चयन आयोग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रविवार को होने वाली कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर-1 परीक्षा के लिए 228 अभ्यर्थियों को गलत प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बांट दिए हैं। इस वजह से इन अभ्यर्थियों का केंद्रों पर भटकना तय है।

परीक्षा में उत्तराखंड के अलावा यूपी, पंजाब और हिमाचल तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर-1 प्रतियोगी परीक्षा का सेंटर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ में है, जबकि एडमिट कार्ड पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नेहरू ग्राम लिखा गया है। जिस अभ्यर्थी को नेहरू ग्राम का एडमिट कार्ड मिला है उसे परीक्षा के लिए जीजीआईसी कौलागढ़ जाना होगा।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रताप सिंह शाह ने 228 अभ्यर्थियों को गलत परीक्षा केंद्र वाले प्रवेश पत्र भेजने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को इसकी सूचना दी गई है। मुश्किल यह है कि जो परीक्षा केंद्र एडमिट कार्ड पर दिया गया है और जहां परीक्षा होनी है, दोनों के बीच की दूरी करीब 15 किमी है।


बता दें कि इससे पहले एसएससी ने 28 सितंबर को सीपीओ एसआई टियर-2 मुख्य परीक्षा कराई थी। इसमें भी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर गलत सेंटर की वजह से परेशान हुए थे।

केंद्र डीएवी पीजी कॉलेज बनाया गया था, जबकि एडमिट कार्ड पर डीएवी पीजी इंटर कॉलेज लिखा गया था। इस वजह से कुछ अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed