{"_id":"4033901cc0fa6ee98441e8266639b82d","slug":"examination-of-additional-punjabi-will-held-in-28-and-29-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त पंजाबी के परीक्षार्थी ध्यान दें....","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अतिरिक्त पंजाबी के परीक्षार्थी ध्यान दें....
अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 02 Jan 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा इसी महीने अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा ली जाएगी। बोर्ड मैनेजमेंट द्वारा बुधवार को परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा 28 और 29 जनवरी को दो दिन लगतार होगी। परीक्षा के लिए पूरे राज्य में एक ही सेंटर स्थापित किया जाएगा।
सेंटर बोर्ड भवन में बनाया जाएगा। परीक्षा फार्म 15 जनवरी तक बोर्ड के मुख्य दफ्तर से हासिल किए जा सकते हैं। फार्म भरकर आवेदकों को बोर्ड में ही जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
बोर्ड अधिकारियों ने हिदायत दी है कि परीक्षा फार्म जमा कराने के समय आवेदकों को दसवीं का असली सर्टिफिकेट एवं एटेस्टेड फोटो कापियां भी साथ लानी होगी।
परीक्षा फार्म एवं अन्य जानकारियां बोर्ड की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है। वेबसाइट पर दाखिला फार्म देखने के लिए आवेदकों को www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन