{"_id":"4311af9c0f1c56cf083b096a5fca5174","slug":"examination-form-not-submitted-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म ना मिलने से कॉलेजों की परीक्षाओं पर संकट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फार्म ना मिलने से कॉलेजों की परीक्षाओं पर संकट
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कालेजों में अभी तक परीक्षा फार्म नहीं भेजे गए हैं। जबकि पिछले साल दिसंबर के पहले सप्ताह में आवेदन जमा किए गए थे।
विज्ञापन
इस समय की यह देरी परीक्षा, मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम पर भारी पड़ेगी और इसका खामियाजा छात्रों को सत्र की देरी के रुप में भुगतना पड़ सकता है।
सेमेस्टर सिस्टम पड़ा भारी
स्नातकोत्तर कक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम लागू करना स्नातक कक्षाओं की परीक्षा तैयारियों के लिए भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। साल में दो बार सेमेस्टर कक्षाओं की परीक्षा कराने से स्नातक कक्षाओं की प्रवेश, परीक्षा फार्म और मुख्य परीक्षा कराने की समस्त प्रकिया सुस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
पिछले साल बीए, बीएससी, बीकॉम और पाठयक्रमों के लिए परीक्षा फार्म दिसंबर के पहले सप्ताह में भरवाए गए थे। लेकिन इस बार अभी तक कालेजों में ही परीक्षा फार्म नहीं भेजे गए। विश्वविद्यालय में फार्म जमा कब होंगे कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
बैकपेपर परिणाम अभी तक नहीं
अभी तक कई कक्षाओं की बैक पेपर परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया गया। जिसके चलते सैकड़ो छात्र छात्राओं के अभी तक कालेजों में प्रवेश तक नहीं हो सके। जबकि तीन महीने पहले 20 से 28 सितंबर तक बैक पेपर परीक्षा कराई गई थी।
एक ओर जहां बैक पेपर में शामिल होने वाले छात्र छात्राएं परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं वहीं अभी तक अगली मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन नहीं आने से छात्र छात्राओं को चिंता सता रही है।