LU: मुख्य परीक्षा के लिए 13 तक भरें फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम
परीक्षा फॉर्म लखनऊ विश्वविद्यालय के रेग्युलर स्टूडेंट्स को छोड़कर सभी कॉलेजों के स्टूडेंट्स को भरना है।
लविवि के एग्जेम्पटेड स्टूडेंट्स को भी परीक्षा फॉर्म भरना होता है। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 फरवरी निर्धारित की गई है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकील अहमद के
अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, बीपीएड और ललित कला संकाय के सभी वर्ष के
स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 फरवरी निर्धारित की
गई है।
13 फरवरी तक स्टूडेंट से परीक्षा फॉर्म भरवाने के बाद कॉलेजों को
स्टूडेंट्स की सूची तीन प्रतियों में निर्धारित शुल्क के साथ लविवि के पास
17 फरवरी तक उपलब्ध करानी है।
इसी तरह 300 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 फरवरी तक निर्धारित की गई है।
विलंब शुल्क के
साथ जमा किए गए फॉर्म लविवि को निर्धारित प्रारूप में 20 फरवरी तक उपलब्ध
कराने हैं। इस तिथि के बाद परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।