फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Examination for students to create more mobile headache

परीक्षा से ज्यादा मोबाइल बना छात्रों के लिए सिरदर्द

Sun, 11 May 2014 01:03 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 11 May 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
Examination for students to create more mobile headache

सीसीएसयू की जारी मुख्य परीक्षाओं में मोबाइल लाने पर पाबंदी के नियम ने छात्रों की मुश्किल बढ़ा दी है। मोबाइल रखने की कोई सुविधा न होने से परीक्षा शुरू होने से फोन को रखने के लिए जगह की तलाश करनी पड़ती है।

विज्ञापन


वहीं, कई छात्रों को तो अपने परिचितों केयहां पेपर वाले दिन मोबाइल रखने जाना पड़ता है। दिल्ली व अन्य जिलों से आने वाले छात्रों और खासकर छात्राओं को रोजाना मोबाइल के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। विवि के कहना है कि कॉलेज अगर चाहें तो वे अपने स्तर पर फोन रखने की सुविधा दे सकता है।
विज्ञापन


इसके विपरीत कालेज स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए मोबाइल रखने की व्यवस्था करने से हाथ झाड रहे हैं। दिल्ली से एमएमएच में बीए की परीक्षा देने के लिए आने वाली छात्रा मुक्ति ने कहा कि पेपर से पहले मोबाइल रखने केलिए पहले अपने परिचित के घर जाना पड़ता है, जबकि कालेज में मोबाइल एकत्रित कर रखने की सुविधा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल चालू होने तक परिजन भी चिंता में रहते हैं। मोदीनगर से एसडी डिग्री कालेज में एमए का पेपर दे रहीं पारुल ने बताया कि मोबाइल सिरदर्द बन गया है। मोबाइल रखने के लिए पेपर से पहले जगह तलाशनी पड़ती है। कालेज मोबाइल रखने से साफ मना कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed