यूनिवर्सिटी और कॉलेज छात्र जरूर पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि और कॉलेजों में परीक्षा शेड्यूल प्राचार्य तैयार करेंगे। 15 से 20 दिन में परीक्षाओं को निपटाने की तैयारी है। विश्वविद्यालय अब कॉलेजों से सुझाव लेकर रूसा सेमेस्टर की परीक्षाएं कम से कम समय में करवाएगा। इसके लिए विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से कॉलेज प्राचार्यों को पत्र लिखकर सुझाव मांगे गए हैं।
इसमें परीक्षाएं कम से कम समय में पूरी किए जाने को लेकर प्रारूप तैयार करने को कहा गया है। जिले के सभी बड़े कॉलेज प्राचार्य छोटे कॉलेज के प्राचार्यों से चर्चा करने के बाद सेमेस्टर की परीक्षाओं का प्रस्तावित शेड्यूल तैयार करेंगे।
एचपीयू ने कॉलेज के प्राचार्यों से मांगे सुझाव
इन सुझावों पर परीक्षा शेडयूल का प्रारूप तैयार करने और इस पर अंतिम फैसला लेने के लिए सितंबर माह में प्रदेश के सभी बड़े कॉलेज प्राचार्यों के साथ विश्वविद्यालय में बैठक बुलाई जाएगी।
छह अगस्त को विश्वविद्यालय की हाई पॉवर कमेटी के निर्णय के मुताबिक यह प्रक्रिया शुरू की गई है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल का कहना है कि कॉलेज प्राचार्यों को रूसा की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर ही सेमेस्टर की परीक्षा के शेड्यूल के लिए सुझाव देने होंगे।
समय से होगी मूल्यांकन की प्रक्रिया
विश्वविद्यालय की हाई पॉवर कमेटी के शेडयूल में परीक्षा का समय कम कर इसे 15 से 20 दिन में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। सितंबर के पहले सप्ताह में विश्वविद्यालय में सभी बड़े कॉलेजों के प्राचार्य परीक्षा शेडयूल पर सुझाव रखेंगे।
इस पर विश्वविद्यालय फैसला लेगा। दो माह की बजाय 15 दिन में परीक्षाएं होने से मूल्यांकन और कॉलेजों से अवार्ड और इंटरनल असेस्मेंट पहुंचाने के लिए कॉलेजों को अतिरिक्त समय मिल सकेगा। परीक्षा परिणाम भी समय से तैयार होगा।