{"_id":"52d8806f0cdc8ab5f4f7e66b9d9885b2","slug":"exam-time-12th-board-exam-will-held-on-february-20-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट घोषित, देखिए कब होगी?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट घोषित, देखिए कब होगी?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Jan 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट घोषित की। परीक्षाएं 20 फरवरी से चौदह मार्च तक चलेंगी। यह जानकारी बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक रहेगा। बोर्ड ने स्कूलों को डेटशीट भेज दी है। इसके अलावा बोर्ड की वेबसाइट से डेटशीट डाउनलोड की जा सकती है। इसके लिए परीक्षार्थियों को बोर्ड की चेयरपर्सन ने बताया कि परीक्षा इस बार पूरी तरह नकल मुक्त होगी।
विज्ञापन
इसके लिए बोर्ड कई सख्त कदम उठा रहा है। बोर्ड ने परीक्षाओं के संबंध में स्पेशल कंट्रोल रूम गठित किया है। जहां परीक्षार्थी फोन कर सारी जानकारी हासिल कराएंगे। कंट्रोल रूम में फोन करने के लिए 0172-3047263 पर कॉल करना होगा। वहीं, रोल नंबर व प्रश्न पत्रों से संबंधित जानकारी के लिए 0172-3047 लगाकर संबंधित जिले का कोड नंबर लगाना होगा।
विज्ञापन
अमृतसर के लिए 314, 358, बठिंडा 308, फरीदकोट 359, फिरोजपुर 228, फाजिल्का 228, मानसा 359, मोगा 358, लुधियाना 315, रूपनगर 309, तरनतारन 309, मोहाली 3070873, गुरदासपुर 316, पठानकोट 317, होशियारपुर 3930314, जालंधर 307, कपूरथला 313, शहीद भगत सिंह नगर 313, फतेहगढ़ साहिब 228, पटियाला 306, संगरूर 177, मुक्तसर साहिब 3070873, बरनाला 308 व चंडीगढ़ सहित दूसरे राज्यों के लिए 358 पर कॉल करनी होगी। वहीं, परीक्षा केंद्रों की सीमा में मोबाइल फोन का प्रयोग व पास रखने की पूरी तरह मनाही होगी। अधिक जानकारी के लिए www.pseb.ac.in लॉगिन करना होगा।
रंगदार पेंसिल प्रयोग करने की छूट
बोर्ड ने साफ किया है कि ड्र्र्र्राइंग व पेंटिंग, कॉमर्शियल ऑर्ट, मॉडलिंग एवं सकल्पचर की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। विद्यार्थी इक्नोमिक्स व साइंस विषय के ड्राइंग के लिए रंगदार पेंसिल प्रयोग कर पाएंगे। वोकेशनल स्ट्रीम के कामर्शियल आर्ट एंड ड्राइंग, डिजाइन एंड ले आउट व इंजीनियरिंग ड्राइंग की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। ज्योग्राफी मैपवर्क की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। वोकेशनल स्ट्रीम की लिखित परीक्षा के तुरंत 21 दिन ऑन दी जॉब ट्रेनिंग होगी। जिसके लिए संबंधित स्कूलों को जरूरी काम पूरे करने होंगे।
विशेष बच्चों को मिलेंगा एक घंटा अतिरिक्त
बोर्ड की चेयरपर्सन ने बताया कि परीक्षा में अपीयर होने वाले विद्यार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। नेत्रहीन, गूंगे, बोले व अपंग को पेपर हल करने के लिए हर घंटे के बाद बीस मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।
सुनने में असमथों को मिलेगा अलग पेपर
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि जो विद्यार्थी सुनने में असमर्थ है। उनके लिए बोर्ड ने एच कोड वाला अलग से प्रश्र पत्र तैयार किया है। वहीं, अगर किसी विद्यार्थी का चुनिंदा पेपर की डेटशीट क्लेश कर रही है। तो उसकी बेनती पर दोबारा परीक्षा करवा दी जाएगी।