{"_id":"86546b8789db8d3f55f2c9347e69ad7d","slug":"exam-schedule-of-cbse-proficiency-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए सीबीएसई ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए सीबीएसई ने जारी किया शेड्यूल
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Fri, 06 Dec 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पढ़ाई का इस्तेमाल स्टूडेंट्स अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कर सकें और टीचिंग सिर्फ परीक्षा पास करने के लिए न हो।
विज्ञापन
ऐसे ही उद्देश्यों को ध्यान में रख सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएई) स्टूडेंट्स के लिए प्रोफिसिएंशी टेस्ट आयोजित करता है। केवल कक्षा 10 के लिए होने वाली दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम बोर्ड ने जारी कर दिया है।
टेस्ट 14 से 18 अप्रैल के बीच आयोजित होंगे। प्रोफिसिएंशी टेस्ट में हिस्सा लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रोफिसिएंशी टेस्ट का आयोजन इंग्लिश, मैथमेटिक्स, साइंस, सोशल साइंस और हिंदी विषय में होता है। टेस्ट में बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाते हैं।
हिंदी के प्रोफिसिएंशी टेस्ट में स्टूडेंट की शब्द सामर्थ्य, पढ़ने और लिखने की क्षमता से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। इसी तरह विज्ञान विषय के टेस्ट में देखा जाता है कि स्टूडेंट्स पढ़ाई को किस हद तक रोज की लाइफ स्टाइल में प्रयोग करता है।
विज्ञापन
गणित के टेस्ट में स्टूडेंट्स की प्रॉब्लम सॉल्विंग क्षमता को देखा जाता है। टेस्ट में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को 31 दिसंबर तक आवेदन करना है।
एक विषय की परीक्षा के लिए तीन सौ, दो विषय की परीक्षा के लिए चार सौ, तीन विषय की परीक्षा के लिए पांच और चार या पांच विषयों में परीक्षा देने के लिए छह सौ रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स कॉलेज के माध्यम से टेस्ट में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। टेस्ट संबंधी नोटिफिकेशन सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है।