{"_id":"414f2d9a827993b4488c34b91f51dd60","slug":"exam-postponed-in-dav-pg-college-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में 30 सितंबर की परीक्षा टली","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी में 30 सितंबर की परीक्षा टली
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Sep 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में बायोमीट्रिक के विरोध में शिक्षकों के सामूहिक अवकाश की वजह से 30 सितंबर को होने जा रही परीक्षा विवि ने टाल दी है।
विज्ञापन
शिक्षकों के सामूहिक अवकाश से छात्र परेशान
शनिवार को कॉलेज प्राचार्य और परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में गढ़वाल विवि को पत्र भेजा था। डीएवी प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि विवि को बताया गया था कि 30 सितंबर को शिक्षकों के सामूहिक अवकाश पर होने की वजह से स्पेशल बैक परीक्षा और बीएड की परीक्षा कराना संभव नहीं है।
विज्ञापन
इसलिए उन्होंने इस दिन की परीक्षा टालने की मांग की थी। इस पर विवि ने रविवार को अपना जवाब भेजते हुए डीएवी की प्रथम पाली में होने वाली स्पेशल बैक परीक्षा और द्वितीय पाली में होने वाली बीएड की परीक्षा स्थगित कर दी। अब विवि इन दोनों परीक्षाओं की तिथि दोबारा घोषित करेगा।
विज्ञापन
इवनिंग कक्षाओं के लिए आज से मिलेंगे मेरिट फार्म
डीएवी कॉलेज में आज से मेरिट फार्म बिक्री शुरू होने जा रही है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि दस रुपये का मेरिट फार्म होगा जो कि सभी छात्रों को भरना होगा।
उन्होंने विवादों से बचने के लिए इस बार नई व्यवस्था यह की है कि ओएमआर शीट भरने के बाद छात्रों को उसकी फोटोकॉपी भी साथ लानी होगी, जिस पर संबंधित अधिकारी अपने हस्ताक्षर करेगा। छात्र को भी पता रहेगा कि उन्होंने ओएमआर में क्या भरा है। इससे बाद में छात्र अपना दावा पेश नहीं कर पाएंगे।