फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   exam of 5th class of PSEB from today

5वीं की परीक्षा आज से, 225786 विद्यार्थी देंगे पेपर

Fri, 26 Feb 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
exam of 5th class of PSEB from today

पंजाब शिक्षा विभाग ने पांचवीं और आठवीं की परीक्षा दोबारा शुरू करने का फैसला किया था। पांचवीं की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हो रही है, जिसमें 225786 विद्यार्थी बैठेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए 3907 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, आठ मार्च से शुरू हो रही आठवीं की परीक्षा में 233013 विद्यार्थी बैठेंगे। आठवीं के लिए 2347 सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


एससीईआरटी केडायरेक्टर सुखदेव काहलों ने कहा कि शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा के निर्देश पर पांचवीं और आठवीं की परीक्षा शुरू की गईं ताकि शिक्षा का स्तर ऊंचा किया जा सके। डॉ. चीमा शनिवार को खुद मोहाली के फेज दो स्थित स्कूल जाकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भी जिला शिक्षा अधिकारियों और बीपीईओ को निर्देश दिए हैं कि पेपर से आधा घंटा पहले किसी भी केंद्र पर जाकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दें। काहलों ने बताया कि पांचवीं की परीक्षा 27 फरवरी से तीन मार्च तक चलेगी। इसका समय सुबह दस से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगा।


आठवीं की परीक्षा आठ से सोलह मार्च तक चलेगी। इसका समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक रखा गया है। पांचवीं के बच्चों केलिए सेंटर बनाते समय इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि केंद्र बच्चों केनिकटतम स्कूल में ही हो।

जहां उसने छठी कक्षा में दाखिला लेना है। पेपरों की चेकिंग टेबल मार्किंग प्रणाली द्वारा कराई जाएगी। चेकिंग का काम प्राइमरी टीचर ही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed