फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Exam Notes will Available in CDs to Punjab University Students

नए साल पर पीयू का स्टूडेंट्स को बड़ा तोहफा

Wed, 31 Dec 2014 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Dec 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
Exam Notes will Available in CDs to Punjab University Students

पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) से पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को स्टडी मैटीरियल के लिए पीयू कैंपस में बार-बार चक्कर नहीं लगाने होंगे। यूसोल के स्टूडेंट्स को दाखिले के रजिस्ट्रेशन के साथ ही स्टडी मैटीरियल इश्यू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


यूसोल अगले सत्र से सभी कक्षाओं का स्टडी मैटीरियल सीडी में उपलब्ध कराएगा। सभी पांच विषयों का पूरा स्टडी मैटीरियल सिर्फ 100 रुपये में मिलेगा। यूसोल में अगले सत्र से पत्राचार से अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे करीब 22 हजार स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए हाईटेक स्टडी मैटीरियल देने की तैयारी है।
विज्ञापन


इस संबंध में यूसोल चेयरपर्सन ने प्रपोजल तैयार कर पीयू कुलपति से मंजूरी के लिए भेजा है। सीडी मिलने पर स्टूडेंट्स किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप पर चैप्टर पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरदराज के स्टडी सेंटर पर स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए नामी प्रोफेसर के लेक्चर की ऑडियो-वीडियो कैसेट तैयार करने की तैयारी जारी है। प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए यूसोल में रिकॉर्डिंग स्टूडियो बनाने पर विचार चल रहा है।

पीसीपी में ही मिल गए नोट्स
यूसोल विभाग को हर साल स्टडी नोट्स विद्यार्थियों को भेजने के लिए डाक विभाग की मदद लेनी पड़ती है। इस पर यूसोल को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। कई विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने पर भी नोट्स नहीं मिल पाते।

विभाग ने इस साल नया प्रयोग करते हुए कुछ कक्षाओं के प्रेक्टिकल एग्जाम और पर्सनल कांटेस्ट प्रोग्राम (पीसीपी) में पहुंचे स्टूडेंट्स को ऑन द स्पॉट ही स्टडी नोट्स वितरित कर दिए। अधिकारियों के अनुसार, ऐसा करने से स्टूडेंट्स को समय पर अगले सेमेस्टर के नोट्स मिल गए।

स्टडी सेंटर पर भी जमा होगी फीस
यूसोल के विभिन्न संकायों से पढ़ाई करने वालेे हजारों विद्यार्थी दूरदराज क्षेत्रों में रहते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को फीस जमा करने के लिए अब पीयू कैंपस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यूसोल ने विभिन्न शहरों में बने स्टडी सेंटर पर ही फीस जमा करने की सुविधा शुरू कर दी है।


पत्राचार स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए कई सुविधाएं शुरू करने का प्रपोजल तैयार किया है। अगले सत्र से सभी कक्षाओं के नोट्स सीडी में एडमिशन के समय ही मिल सकेंगे। दूरदराज के स्टू़डेंट्स को स्टडी मैटीरियल अब स्टडी सेंटर पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
-प्रो.आरके गुप्ता, चेयरपर्सन यूसोल पंजाब यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed