{"_id":"81c431b3449111daba9f3c9b2c3f5e02","slug":"exam-in-besic-schools-from-17-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में परीक्षाएं 17 मई से ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
परिषदीय स्कूलों में परीक्षाएं 17 मई से
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 18 Apr 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने आदेश जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी समय सारिणी 20 अप्रैल को जारी करेंगे।
विज्ञापन
इस बार भी परीक्षा के लिए विभागीय स्तर पर खर्च की व्यवस्था नहीं की गई है। स्कूल स्तर पर इसकी स्वयं व्यवस्था करनी होगी।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद से बनाए गए मॉडल प्रश्नपत्रों के आधार पर प्रत्येक विद्यालय 30 अप्रैल प्रश्नपत्र तैयार कराएगा।
क्रियात्मक मूल्यांकन 25 अप्रैल से तीन मई तक कराया जाएगा। वार्षिक गृह परीक्षाओं की व्यवस्था 4 से 6 मई तक की जाएंगी और इसके बाद 17 मई से परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन