फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Exam center changes in noida

चौंकिए मत, आपका परीक्षा केंद्र बदल गया है

Mon, 26 May 2014 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 26 May 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
Exam center changes in noida

राजकीय आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए स्कूल का पूरा स्टाफ शनिवार सुबह स्कूल पहुंच गया। परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले स्कूल को पता चला कि सेंटर निरस्त कर दिया गया था।

विज्ञापन


यह कहानी चेतराम शर्मा कन्या इंटर कॉलेज व राष्ट्रीय शिक्षा सदन की रही। दरअसल, आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए छह में से तीन सेंटर निरस्त कर दिए गए थे।

लेकिन स्कूलों को सेंटर निरस्त होने के बारे में आईटीआई प्रशासन ने समय पूर्व नहीं बताया। लिहाजा दोनों स्कूलों के 80 शिक्षक व प्राचार्य अपने समय से स्कूल पहुंच गए। बाद में यह खुलासा हुआ कि उक्त सेंटर निरस्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन


इस बाबत चेतराम शर्मा कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल इंद्रा शर्मा ने बताया कि उनके दो स्कूल चेतराम शर्मा कन्या इंटर कॉलेज व राष्ट्रीय शिक्षा सदन सदरपुर को 24 मई को होने वाली आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए सेंटर बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई की ओर से 24 अप्रैल को भेजी गई चिट्ठी में इस बात का उल्लेख किया गया था। लेकिन इस चिट्ठी को भेजने के बाद आईटीआई की ओर से परीक्षा के बाबत अन्य कोई निर्देश नहीं दिया गया।

इंद्रा शर्मा के मुताबिक 23 मई को उन्होंने आईटीआई प्रशासन से इस बात के बारे में पूछा तो वहां से बताया गया कि उनके स्कूल में सेंटर है। परीक्षा के दिन सुबह में भी स्कूल प्रशासन रोल लिस्ट और सीटिंग प्लान के लिए आईटीआई के लोगों का इंतजार करता रहा।

लेकिन वहां से उनका कोई भी आदमी नहीं आया। बाद में पता चला कि सेंटर निरस्त कर दिया गया था। जब स्कूल की प्रिंसिपल ने आईटीआई प्रशासन को फोन कर पूछा तो वहां बताया गया कि छह में से तीन सेंटर निरस्त कर दिए गए हैं।


इनमें से आपके दो स्कूल भी निरस्त सूची में हैं। इंद्रा शर्मा का कहना है कि हमने और हमारे 80 शिक्षकों ने अपनी छुट्टियां केंसल की। प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए स्कूल में पहुंचे। लेकिन आईटीआई प्रशासन की ओर से पूर्व में यह सूचना देने की जरूरत नहीं समझी गई कि सेंटर निरस्त कर दिये गए हैं।

उनका कहना है कि जब उन्होंने आईटीआई को फोन कर पूछा तो उल्टे उन्हीं से सवाल पूछे गए। इस वजह से दोनों स्कूलों में शनिवार दिनभर अव्यवस्था रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed