{"_id":"384579620b3adcf01fbf418ea0087508","slug":"ex-students-will-gave-return-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्वर जुबली पर पूर्व छात्र देंगे तोहफा ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सिल्वर जुबली पर पूर्व छात्र देंगे तोहफा
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Fri, 13 Dec 2013 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) की 21 से 23 दिसंबर तक एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 1988 में शुरू हुए आईईटी की यह सिल्वर जुबली एल्युमिनाई मीट होगी।
विज्ञापन
इसमें फर्स्ट बैच के सभी 70 स्टूडेंट्स को आमंत्रित किया गया है, जिसमें से 25 एल्युमिनाई विदेशों से भी आ रहे हैं।
इस सिल्वर जुबली एल्युमिनाई मीट का सबसे प्रमुख उद्देश्य वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों का बेहतर प्लेसमेंट करवाना और संस्थान की मूलभूत सुविधाओं को अच्छा बनाने में मदद करना है।
विज्ञापन
आईईटी के डीन प्रो. बीएन मिश्रा कहते हैं कि फर्स्ट बैच के ज्यादातर स्टूडेंट इंडस्ट्री में टॉप जगहों पर हैं। यहां पर स्टूडेंट्स के लिए एक स्पेशल इंडस्ट्री इंटरेक्शन प्रोग्राम आयोजित करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके माध्यम से स्टूडेंट यह जान सकेंगे कि उन्हें इंडस्ट्री की डिमांड के मुताबिक क्या-क्या पढ़ना है और अपने को किस तरह अपडेट करना है।
प्रो. मिश्रा कहते हैं कि इंडस्ट्री से मिलने वाले इनपुट के आधार पर आगे पाठ्यक्रम को भी और बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी। अभी आईईटी एल्युमिनाई एसोसिएशन में करीब 2500 एल्युमिनाई रजिस्टर्ड हैं।
आईईटी एल्युमिनाई एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री व सिविल इंजीनियर हरि ओम शर्मा कहते हैं कि फंड इकट्ठा कर इस संस्थान की मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।
इसमें हॉस्टल, क्लास रूम, लाइब्रेरी आदि की मरम्मत करवाने, सुविधाएं बढ़ाने व कैंपस में नई-नई सुविधाएं देने की कोशिश की जाएगी।
इसके लिए एल्युमिनाई और इंस्टीट्यूट की फैकल्टी बैठेगी और जरूरतों पर चर्चा की जाएगी। सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।