{"_id":"844c63eb5a14cc6f5e8e9241e0544a9f","slug":"every-student-insurance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई में आई रूकावट तो इंश्योरेंस होगा मददगार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पढ़ाई में आई रूकावट तो इंश्योरेंस होगा मददगार
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) नए सत्र से हर छात्र का इंश्योरेंस कराएगा। इंश्योरेंस होने की वजह से उन छात्रों को लाभ होगा, जिनकी पढ़ाई परिवार में कोई विपत्ति आने की वजह से बीच में छूट जाती है। साथ ही छात्रों को प्लेसमेंट के लिए भी एक मंच प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
यूटीयू के अन्य अहम फैसले
-यूटीयू एक सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की स्थापना कर रहा है। इसकी ओर से न केवल विवि के संघटक कॉलेजों बल्कि निजी बीटेक कॉलेजों के छात्र भी प्लेसमेंट में भाग्य आजमा सकेंगे।
विज्ञापन
-संघटक कॉलेजों में शिक्षकों के खाली पड़े पदों पर नियुक्तियों के लिए तुरंत संविदा के आधार पर काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी कॉलेजों से वेकेंसी का डाटा लिया गया है।
विज्ञापन
-सभी निदेशकों को कहा गया है कि राज्यपाल के निर्देशों के मुताबिक स्मार्ट कैंपस बनाएं। इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग, ऑनलाइन सेमिनार आदि अटेंड करने की सुविधा, सोलर लाइट्स चलित कैंपस, ग्रीनरी कैंपस, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की सुविधा, बच्चों को बिजली सुरक्षित करने के प्रति प्रेरणा देना शामिल है।
-बीटेक या अन्य कोर्स में दाखिले के दौरान छात्र का इंश्योरेंस कराया जाएगा। 150 से 200 रुपये खर्च करने का फायदा यह होगा कि पढ़ाई के दौरान अगर छात्र को किसी विपत्ति की वजह से मुश्किल आती है तो छात्र इंश्योरेंस क्लेम के आधार पर पढ़ाई जारी रख सकेगा।
-मार्कशीट को सेमेस्टर वाइज ऑनलाइन किया जाएगा। अभी तक पूरे साल की एक ही मार्कशीट मिलती थी। इसमें दोनों सेमेस्टर के मार्क्स होते थे। अब हर सेमेस्टर की मार्कशीट दी जाएगी।
-अब डिग्री और मार्कशीट आएगी, उस पर कई सिक्योरिटी फीचर्स होंगे। इसमें इनक्रिप्टेड इंफॉर्मेशन होगी। इसके अलावा छात्र को बीटेक के चार साल पूरा करने के बाद एक पूरी मार्कशीट दी जाएगी। इसमें चारों वर्षों का रिजल्ट शामिल किया जाएगा।