{"_id":"2e488f8ed19471fbd741afde8a13af31","slug":"every-month-organise-syndigate-meeting-at-pu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में अब हर महीने होगी स्टूडेंट सिंडीकेट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में अब हर महीने होगी स्टूडेंट सिंडीकेट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Feb 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में अब हर महीने अलग स्टूडेंट सिंडीकेट होगी। इसका मकसद विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को पीयू के आला अधिकारियों के सामने रखना है।
विज्ञापन
स्टूडेंट सिंडीकेट में पीयू सेंट्रल स्टूडेंट काउंसिल के सभी सदस्य भी शामिल होंगे। इसके अलावा इस सिंडीकेट की एग्जीक्यूटिव टीम में पीयू कुलपति, डीएसडब्ल्यू, रजिस्ट्रार और कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन भी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
पीयू स्टूडेंट सिंडीकेट शुरू करने के लिए काफी समय से पीयू काउंसिल द्वारा मांग की जा रही थी। वीरवार को पीयू स्टूडेंट काउंसिल प्रधान देवांशु बुद्दिराजा को स्टूडेंट सिंडीकेट शुरू करने के बारे में पीयू प्रशासन के अधिकारियों ने जानकारी दी।
विज्ञापन
हर माह पीयू सिंडीकेट से पहले बैठक
दिवांशु नेे बताया कि स्टूडेंट सिंडीकेट हर महीने होने वाली पीयू सिंडीकेट से पहले होगी। स्टूडेंट सिंडीकेट में पीयू काउंसिल के सभी सदस्य और डीआर (डिपार्टमेंटल रिप्रेजेंटेटिव) भी शामिल होंगे। डीआर अपने विभागों से जुड़ी समस्याओं को बैठक में रखेंगे और महत्वपूर्ण मामला होने पर उसे पीयू सिंडीकेट के एजेंडे में शामिल किया जाएगा।
सीनेट में सीट के लिए उप-राष्ट्रपति से मिलेंगे
पीयू सीनेट में स्टूडेंट काउंसिल सदस्यों को सीट दिलाने के लिए फिर से कोशिशें तेज हो गई हैं। स्टूडेंट काउंसिल के सदस्य अगले महीने इस संबंध में पीयू चांसलर और उपराष्ट्रपति से मिलकर अपनी बात रखेंगे। पीयू सीनेट में कई बार यह मुद्दा रखा जा चुका है। पीयू कुलपति ने 2016 में नई सीनेट में स्टूडेंट काउंसिल को सीट मिलने के लिए आश्वासन भी दिया है।
कोट्स
मार्च 2015 के पहले हफ्ते में पहली स्टूडेंट सिंडीकेट बैठक की संभावना है। काउंसिल की मांग को पीयू प्रशासन ने मान लिया है। स्टूडेंट सिंडीकेट में विभागों से जुड़ी समस्याओं को रखा जाएगा, ताकि उन्हें पीयू सिंडीकेट में उठाया जा सके।
- दिवांशु बुद्धिराजा, प्रेसिडेंट, पीयू स्टूडेंट काउंसिल