{"_id":"5214a442464cab667613a64ba6032a49","slug":"evening-shift-from-16-pu-exams-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू की 16 से इवनिंग शिफ्ट की परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू की 16 से इवनिंग शिफ्ट की परीक्षाएं स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Apr 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट की वार्षिक परीक्षाओं के शेड्यूल में कुछ बदलाव किया है।
विज्ञापन
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन(सीओई) के अनुसार 16 अप्रैल को इवनिंग (दोपहर बाद) होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
यह फैसला पंजाब में 30 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों की रिहर्सल के कारण लिया गया है। प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ में 10 अप्रैल को संपन्न हुए चुनाव के कारण भी पीयू को 9 से 11 अप्रैल की सभी परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था। परीक्षाओं की नई तिथि पीयू की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन