पॉलीटेक्निक में बंद हो जाएंगी ईवनिंग क्लासेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय व सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक में चल रही सांध्यकालीन कक्षाएं जल्द ही बंद होंगी। प्राविधिक शिक्षा मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा की अध्यक्षता में मंगलवार को शिक्षक संघ की बैठक में इस पर लगभग सहमति बन गई है।
इसके अलावा शिक्षकों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) मानक के अनुरूप वेतन देने पर न्याय विभाग से राय लेने के बाद जल्द ही निर्णय किया जाएगा। शिक्षकों ने कहा कि जिस मकसद से सांध्यकालीन कक्षाओं को शुरू किया गया था उसका मकसद सफल नहीं हो पा रहा है।
इसलिए इसे बंद करते हुए सेमेस्टर प्रणाली लागू करने पर विचार किया जाए। इसके अलावा शिक्षकों का वर्तमान मानदेय 20 रुपये प्रति दिन से बढ़ाकर 35 रुपये कर दिया जाए। पॉलीटेक्निक संस्थाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने व बायोमेट्रिक हाजिरी लेने पर भी सहमति बनी है।
156 शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन
इसके साथ बचे हुए 156 शिक्षकों को सुनिश्चित कॅरिअर प्रोन्नयन (एसीपी) का लाभ जल्द देने संबंधी आदेश जारी करने पर भी समिति बनी है। बैठक में समयमान वेतनमान शीघ्र स्वीकृत करने तथा 1996 व 1998 में नियुक्त प्रवक्ताओं को 1999-2000 का लंबित वेतन शीघ्र देने व सभी प्रवक्ताओं को हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार समयमान वेतनमान व गैप वेतन देने के संबंध में भी सहमति बनी।
कॉडर पुनरीक्षित करने पर विचार किया गया, जिससे प्रवक्ताओं व उच्च पदों पर कार्यरत सभी अधिकारियों को सेवाकाल में कम से कम तीन पदोन्नति देने पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रधानाचार्य के पद पर शत-प्रतिशत पद पदोन्नति से भरने तथा सीधी भर्ती पर तत्काल रोक लगाने पर भी सहमति बनी।