फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   evening classes start for proffesional courses in lucknow university

नौकरी करने वाले युवा भी ले सकेंगे इन कोर्सेज की डिग्री

Fri, 05 Feb 2016 04:09 PM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
evening classes start for proffesional courses in lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय आगामी सत्र से एक बार फिर अपने यहां ईवनिंग क्लासेज चलाने की तैयारी में है। खास बात यह है कि इस बार विश्वविद्यालय बीबीए व बीसीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स में भी ईवनिंग क्लासेज चलाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए जल्द ही कुलपति प्रो. एसबी निमसे की अध्यक्षता में बैठक भी होने वाली है। कुलपति ने जनवरी के पहले सप्ताह में विभागाध्यक्षों के साथ बैठक करके इस बात का प्रस्ताव मांगा था कि कौन से विभाग अपने यहां इवनिंग क्लासेज चलाना चाहते हैं।
विज्ञापन


प्रो. निमसे ने बताया कि हाल ही में विभागाध्यक्षों से काफी सकारात्मक फीडबैक मिला है। कॉमर्स और आर्ट्स में क्लासेज चलेंगी।

बराबर होगी डिग्री की वैल्यू

evening classes start for proffesional courses in lucknow university

प्रो. निमसे ने बताया कि मॉर्निंग और इवनिंग दोनों ही क्लासेज में एक ही सिलेबस पढ़ाया जाएगा। इनकी परीक्षाएं भी एक ही पैटर्न पर होंगी। इससे दोनों स्टूडेंट्स को मिलने वाली डिग्री की वैल्यू बराबर होगी।

इवनिंग क्लासेज से उन स्टूडेंट्स को फायदा होगा जो दिन में कहीं नौकरी करते हैं। अभी तक ऐसे लोगों को मजबूरन प्राइवेट या डिस्टेंस लर्निंग से पढ़ाई करनी पड़ती है, लेकिन इवनिंग क्लासेज से वह भी रेग्युलर पढ़ सकेंगे।

उच्च शिक्षा की डिग्री मिलने से वह बेहतर नौकरी पा सकते हैं। दोनों कक्षाओं में केवल इतना ही अंतर होगा कि शाम की कक्षाओं में शिक्षण कार्य कॉन्ट्रेक्ट पर रखे जाने वाले शिक्षकों से लिया जाएगा। हालांकि, यह शिक्षक भी यूजीसी के मानकों के अनुसार ही नियुक्त किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed