{"_id":"cc3e5de77fb16f3fc364b364513f8aae","slug":"evening-class-plan-in-uttarakhand-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीएस: ईवनिंग क्लास में एडमिशन का आखिरी दिन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीबीएस: ईवनिंग क्लास में एडमिशन का आखिरी दिन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 17 Sep 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में ईवनिंग क्लासेज की कुल 240 में से कई सीटें खाली रह गई हैं। मंगलवार को एडमिशन का आखिरी दिन है।
विज्ञापन
सीधे दाखिला ले सकते हैं छात्र
छात्र सीधे आकर दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि बीएससी पीसीएम में कट ऑफ 67, पीएमजी ग्रुप में 64, सीबीजेड में 58 है। बताया कि मैथ्स ग्रुप में एससी की 20 और ओबीसी की 20 सीटें खाली रह गई हैं। इन पर तत्काल में भी दाखिला दिया जाएगा।
डॉ. कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शासन के हालिया आदेश में कॉलेज में तत्काल बायोमीट्रिक मशीनें लगाने के लिए कहा गया है।
बताया कि ईवनिंग क्लासेज के अलावा मार्निंग शिफ्ट में भी शिक्षकों को दो बार हस्ताक्षर करने के बजाय बायोमीट्रिक से ही हाजिरी लगानी होगी।