{"_id":"cccb85a5f0a4ebcc2f6597fcdd9642ab","slug":"evening-class-in-dav-pg-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवीः ईवनिंग क्लास में 880 सीट, जल्द होंगे दाखिले","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवीः ईवनिंग क्लास में 880 सीट, जल्द होंगे दाखिले
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 18 Sep 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डीएवी कॉलेज में ईवनिंग क्लास में सीटों की स्थिति साफ हो गई है। श्रीदेव सुमन विवि ने बीएससी, बीकॉम और बीए के लिए कॉलेज में कुल 880 सीटों की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
दाखिले का संकट खत्म
हालांकि, कॉलेज की मांग के अनुरूप यह सीटें कम हैं। हाईकोर्ट के अनुमन्य सीटों पर ही एडमिशन के आदेश के बाद पूरे प्रदेश में दाखिला संकट खड़ा हो गया था। डीएवी कॉलेज में मार्निंग शिफ्ट में करीब 12500 सीटें है, लेकिन पिछले सत्र में तीस हजार से भी अधिक दाखिले हुए थे।
विज्ञापन
संकट से निपटने के लिए सरकार ने सभी कॉलेजों में ईवनिंग क्लास का फार्मूला तैयार किया है। इन कक्षाओं का संचालन श्रीदेव सुमन विवि की संबद्धता से होगा। डीएवी में विवि के निरीक्षण के बाद सीटों की संख्या तय होने में काफी समय लग गया। छात्रों की संख्या के लिहाज से कॉलेज ने 1320 सीटें मांगी थी।
विज्ञापन
कालेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि जल्द ही मॉर्निंग शिफ्ट के एडमिशन समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद इवनिंग क्लासेज के एडमिशन शुरू किए जाएंगे। यह एडमिशन भी मेरिट से ही होंगे।
सीटों की स्थिति
बीए (पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, इकोनोमिक्स, हिंदी, हिस्टी) : प्रत्येक में 80 सीटें
बीएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स : 160 सीटें
बीएससी केमिस्टी, बॉटनी, जूलॉजी : 160 सीटें
बीकॉम : 160 सीटें