फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eve teasing in lucknow university campus.

एलयू कैंपस में एमएड छात्रा के साथ हुई छेड़खानी

Thu, 29 Jan 2015 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Jan 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन
Eve teasing in lucknow university campus.

एलयू में बुधवार को एमएड की छात्रा के साथ प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक ने सरेआम छेड़खानी की। हरदोई में प्राइमरी स्कूल में टीचर पंकज वर्मा ने शिक्षा शास्त्र विभाग पहुंचकर छात्रा से छेड़खानी करने लगा। उससे बचने के लिए छात्रा विभाग से निकल कर भागने लगी तो शिक्षक भी उसके पीछे दौड़ पड़ा और अभद्रता करने लगा।

विज्ञापन


परीक्षा विभाग के पास पहुंचकर छात्रा ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद गार्डों ने आरोपी शिक्षक को दौड़ाया तो वह कैंपस में कहीं छिप गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड और पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रा की लिखित शिकायत पर थाने में छेड़खानी का केस दर्ज करवा दिया है।

लखनऊ विश्वविद्यालय में एमएड कर रही एक छात्रा के साथ बुधवार को उसकी दोस्त के जीजा व प्राइमरी स्कूल के शिक्षक पंकज वर्मा ने शिक्षा शास्त्र विभाग में घुसकर छेड़खानी और अभद्रता की। छात्रा का कहना है कि पंकज उसे पिछले चार-पांच महीने से परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग में घुसकर की छेड़खानी

Eve teasing in lucknow university campus.

बुधवार को वह यूनिवर्सिटी पहुंच गया और उसने विभाग में घुसकर छेड़खानी की। छात्रा वहां से भागने लगी तो उसने पीछा किया और परीक्षा विभाग के सामने भी छेड़खानी की। वहां मौजूद गार्ड के सामने जब छात्रा चिल्लाने लगी तो पंकज भाग निकला।
गार्डों ने पीछा किया, लेकिन वह कैंपस में कहीं छिप गया।

इसके बाद यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टोरियल बोर्ड व पुलिस ने भी आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड मौके पर पहुंचा और उसने छात्रा से मोबाइल नंबर हासिल कर पंकज को फोन किया तो उसने गेट नंबर दो के पास होने की जानकारी दी। पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के वहां पहुंचे से पहले आरोपी पंकज भाग चुका था और उसने मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed