फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   european students taking interest in IIT

कानपुर में पढ़ाई कर रहे हैं यूरोपियन कंट्री के स्टूडेंट्स

Tue, 24 Nov 2015 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 24 Nov 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
european students taking interest in IIT

मजबूत होती अर्थव्यवस्था के कारण यूरोपियन कंट्री (जर्मनी, फ्रांस, इटली सहित अन्य) के स्टूडेंट्स ने भी अब भारत की राह पकड़ ली है। स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम का फायदा उठाते हुए इन देशों के स्टूडेंट आईआईटी कानपुर में पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ है। इससे पहले आईआईटी में यूरोपियन कंट्री का एक भी स्टूडेंट नहीं पढ़ता था। इस बार फ्रांस के चार और जर्मनी के एक स्टूडेंट ने बेसिक साइंस या फिर बीटेक में एडमीशन लिया है। सब रोजाना क्लास लेते हैं।
विज्ञापन


छह महीने या एक साल की पढ़ाई के बाद ये स्टूडेंट अपने देश लौट जाएंगे लेकिन भारत में पढ़ाई का फायदा उन्हें रोजगार के दौरान जरूर मिलेगा।

दूसरी तरफ वर्ष 2014 के मुकाबले वर्ष 2015 के दौरान आईआईटी में विदेशी स्टूडेंटों की संख्या भी बढ़ी है। इस समय 25 विदेशी स्टूडेंट पढ़ रहे हैं। पिछले साल इनकी संख्या केवल सात थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा इथोपिया के स्टूडेंट्स

european students taking interest in IIT

जिनमें से यूरोपियन कंट्री का एक भी स्टूडेंट नहीं था। यह पहला मौका है, जब यूरोपियन कंट्री के स्टूडेंट आईआईटी कानपुर में पढ़ने आए हैं। यहां पढ़ने वाले विदेशियों में इथोपिया के सबसे ज्यादा 11 स्टूडेंट हैं। भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था का असर दुनिया पर है। अब यूरोपियन कंट्री के स्टूडेंट इसका हिस्सा बन रहे हैं। उन्हें पता है कि भारत में रोजगार और कारोबार की संभावना बढ़ेगी।

इसका सकारात्मक रिजल्ट सामने आए, इसलिए वह आईआईटी कानपुर से जुड़कर पढ़ाई कर रहे हैं। यूरोपियन कंट्री के स्टूडेंट पहली बार आईआईटी आए हैं। विदेशी स्टूडेंटों की संख्या भी बढ़ी है।
- प्रो. मणींद्र अग्रवाल, डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स आईआईटी कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed