फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Errors will be off the mark sheets and degrees

UPTU: सही कराएं मार्कशीट और डिग्री की गलती

Wed, 05 Mar 2014 09:06 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 05 Mar 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
Errors will be off the mark sheets and degrees

उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने इंजीनियरिंग, प्रबंधन और तकनीकी कोर्सेज की मार्कशीट और डिग्रियों में त्रुटियों को सुधारने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अब मार्कशीट और डिग्रियों में नाम, रोलनंबर, नामांकन संख्या सहित अन्य त्रुटियों में सुधार हो सकेगा। यूपीटीयू ने पूर्ववर्ती एमटीयू से संबद्ध कालेजों को ऐसे छात्रों का विवरण, सूची और मूल मार्कशीट को 10 मार्च तक यूपीटीयू के नोएडा स्थित रीजनल कार्यालय में जमा कराने को कहा है।
विज्ञापन


पूर्ववर्ती एमटीयू में पिछले सत्र में प्रिंटिंग की दिक्कत के कारण छात्रों की मार्कशीट और डिग्रियों में कई त्रुटियां रह गई थीं। नाम, रोलनंबर और एनरोलमेंट नंबर संबंधी त्रुटियों के चलते छात्र परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधार के लिए उन्होंने कई बार विवि में गुहार लगाई। अब विवि ने ऐसे छात्रों को नई मार्कशीट और डिग्रियां जारी करने का निर्णय लिया है। विवि के अपर परीक्षा नियंत्रक डा. विक्रम सिंह ने इस बाबत कालेजों को आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed