फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Error correction last date 15 March .

आवेदन में त्रुटि सुधार से एम्स का इंकार, 15 अंतिम तिथि

Tue, 16 Feb 2016 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून Updated Tue, 16 Feb 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
Error correction last date 15 March .

देश के सात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीबीएसई ने तो एआईपीएमटी में त्रुटि सुधार का मौका दे दिया है लेकिन एम्स ने साफ किया है कि 15 मार्च 2016 तक ही ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार किया जा सकेगा। एम्स की ओर से नई दिल्ली, भोपाल, पटना, जोधपुर, ऋषिकेश, रायपुर और भुवनेश्वर की एमबीबीएस की 672 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा 29 मई को आयोजित कराई जाएगी। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


इस बीच अहम बात यह है कि अभ्यर्थी को नाम, पिता का नाम, जेंडर, नेशनलिटी, मेरिटल स्टेटस आदि में बदलाव करने का मौका अंतिम तिथि के बाद नहीं मिलेगा। एम्स के मुताबिक केवल अंतिम तिथि यानी 15 मार्च 2016 तक ही ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार किया जा सकेगा। खास बात यह है कि नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह का बदलाव मान्य नहीं होगा। परीक्षा विशेषज्ञ डीके मिश्रा के मुताबिक एम्स के ऑनलाइन आवेदन में बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। हो सके तो किसी एक्सपर्ट से ही अपना आवेदन भरवाएं। परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके 12वीं में 60 प्रतिशत अंक हों।
विज्ञापन


सामान्य में बदल जाएगी सीट

एम्स में दाखिले के दौरान अगर किसी एससी या एसटी की सीट पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं तो यह सीट सामान्य श्रेणी में बदल दी जाएगी। इसके बाद इसी आधार पर सामान्य श्रेणी का अभ्यर्थी यहां दाखिला ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.aiimsexams.org

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed