स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले आज से, ध्यान दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्राइवेट, कॉन्वेंट और सरकारी स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिला प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। अभिभावकों को अब 20 दिसंबर तक भागदौड़ करनी होगी। शहर के करीब 180 प्राइवेट, कॉन्वेंट और सरकारी स्कूलों में प्री-नर्सरी, नर्सरी और केजी स्तर की करीब आठ हजार सीटों पर 2015-16 सत्र के लिए दाखिला दिया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने 30 नवंबर से सभी स्कूलों को एडमिशन शेड्यूल और एक दिसंबर से आवेदन फार्म स्कूल वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर लगाने के आदेश दिए थे। कई स्कूलों ने रविवार को ही यह काम कर लिया। बाकी स्कूल सोमवार को यह काम करेंगे। प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों के आवेदन फार्म वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे। सरकारी स्कूलों के आवेदन फार्म संबंधित स्कूल से मिलेंगे।
कॉन्वेंट स्कूलों ने जारी किए आवेदन फार्म
शिक्षा विभाग ने एक दिसंबर को आवेदन फार्म जारी करने के आदेश दिए थे। शहर के तीन कॉन्वेंट स्कूल सेंट जोन-26, सेक्रेड हार्ट-26 और कार्मल कॉन्वेंट-9 ने रविवार को ही वेबसाइट पर आवेदन फार्म डाउनलोड कर दिए। उधर, सेक्टर-32 सेंट ऐंस ने सोमवार को आवेदन फार्म अपलोड करने का नोटिस वेबसाइट पर लगाया है। चार कॉन्वेंट स्कूलों की 710 सीटों पर एलकेजी और यूकेजी में दाखिला दिया जाएगा।
20 दिसंबर तक जमा होंगे फार्म
एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए 20 दिसंबर तक फार्म जमा किए जाएंगे। सभी स्कूलों ने वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर आवेदन फार्म स्वीकार करने का अलग-अलग समय दिया है।
अभिभावक रखें ध्यान
-दाखिले संबंधी पूरी जानकारी स्कूलों की वेबसाइट से मिलेगी।
-आवेदन फार्म भरने से पहले जरूरी सूचना ध्यान से पढ़ें।
-आवेदन फार्म के साथ बच्चे का फोटो, फैमिली फोटो, बर्थ सर्टिफिकेट और रेजीडेंस प्रूफ जैसे प्रमाण-पत्र जरूरी हैं।
-कॉन्वेंट स्कूल के फार्म का प्रिंट लीगल साइज पेज पर ही लें।
-फार्म स्कूल द्वारा निर्धारित समय पर ही जाकर भरें।
-बच्चे का पासपोर्ट साइज और फैमिली के साथ फोटो नया हो। फोटो पर तिथि भी हो।
-लकी ड्रा के कारण किसी भी स्कूल में बच्चे के दाखिले की गारंटी नहीं, अभिभावक तीन से चार स्कूलों में जरूर आवेदन करें।
-आवेदन फार्म के साथ अभिभावकों को सिर्फ 50 रुपये ही फीस के तौर पर देने होंगे।
हेल्पलाइन पर करें संपर्क
शिक्षा विभाग ने अभिभावकों के लिए स्पेशल हेल्पलाइन नंबर 0172-2780398 और 2782770 शुरू किए हैं। अभिभावक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सेक्टर-19 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में जाकर प्राइवेट या अन्य स्कूलों में दाखिले संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
कोट्स...
सभी प्राइवेट, कॉन्वेंट और सरकारी स्कूलों में कॉमन एडमिशन शेड्यूल लागू होगा। अभिभावकों की सुविधा के लिए यह प्रक्रिया अपनाई गई है। सभी स्कूलों को इसे फॉलो करना होगा। शिक्षा विभाग के अधिकारी इस पर नजर रखेंगे।
-सर्वजीत सिंह, शिक्षा सचिव, यूटी।