फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   entry level admission, pre nursery and nursery admission

नौनिहालों के सस्ते दाखिले, अच्छी शिक्षा, यहां देखें

Fri, 05 Dec 2014 12:10 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Dec 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
entry level admission, pre nursery and nursery admission

शहर के प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले का दौर जारी है। 3 से 5 साल की उम्र के नौनिहालों के दाखिले पर आजकल घरों में चर्चा हो रही है। दाखिला मिल भी जाए तो भारी भरकम फीस का इंतजाम करना सभी अभिभावकों के लिए मुमकिन नहीं है।

विज्ञापन


प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के इच्छुक अभिभावकों को परेशान होने की जरूरत नहीं। शहर में कई ऐसे प्राइवेट स्कूल हैं, जिनमें 10 से 20 हजार फीस में दाखिला दिलाया जा सकता है। इन स्कूलों का रिजल्ट ही नहीं बच्चों की ओवर ऑल डेवलपेमेंट भी बेहतर होती है।
विज्ञापन


मोती राम स्कूल की एडमिशन फीस सबसे कम
 
शहर के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी और केजी स्तर पर दाखिले के लिए 40 हजार से 1 लाख एडमिशन फीस है। लेकिन कई प्राइवेट स्कूल भी हैं जिनकी एडमिशन फीस 3300 से 20 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-27 स्थित शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित स्कूलों में शुमार मोती राम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्री-नर्सरी की 60 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

स्कूल प्रिंसिपल सरोज सावंत ने बताया कि एडमिशन फीस 3300 रुपये रखी गई है। जबकि, मासिक फीस 1000 रुपये है। उधर, शहर के ही एक अन्य प्रतिष्ठित और पुराने सेक्टर-22 स्थित शिशु निकेतन स्कूल में नर्सरी स्तर पर दाखिले के लिए एडमिशन फीस 3500 रुपये और मंथली फीस 1200 रुपये है।

सेक्टर-15 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल डा. राकेश सचदेवा ने बताया कि प्री-नर्सरी स्तर पर करीब 30 हजार होगा। फीस में इस बार 10 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए अजीत कर्म सिंह इंटनरेशनल स्कूल, सेक्टर-27 स्थित अरबिंदो स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-8 भी अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

ये स्कूल हैं अच्छे विकल्प
नाम............................एडमिशन फीस
मोती राम स्कूल...........3300
शिशु निकेतन...........3500
केबीडीएवी स्कूल...........13930
मानव मंगल-21...........14 हजार
शिवालिक स्कूल...........10,000
सॉपिंस स्कूल...........12,500
अंकुर स्कूल...........16,000
कुंदन इंटरनेशनल...........20,000
(कुछ स्कूलों में फीस में 10 से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी संभव है)

सरकारी स्कूल भी अच्छा विकल्प
एक तरफ शहर के प्राइवेट और कान्वेंट स्कूल नर्सरी स्तर पर दाखिले के लिए हजारों रुपये फीस के तौर पर ले रहे हैं। दूसरी तरफ शहर के कई अच्छे सरकारी स्कूलों में भी दाखिले के लिए भागदौड़ रहती है। सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट स्कूल में दाखिले के लिए हर साल सबसे अधिक मारामारी रहती है। शहर के कई अन्य सेक्टरों में स्थित सरकारी स्कूलों में दाखिले को लेकर अच्छा रिस्पांस रहता है। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में आठवीं क्लास तक कोई फीस नहीं ली जाती। बच्चों को मिड डे मील भी परोसा जाता है।


आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ी
वीरवार को शहर के कई प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों में आवेदन फार्म जमा करने के लिए काफी संख्या में अभिभावक पहुंचे। कान्वेंट स्कूलों में 20 दिसंबर तक कई छुट्टियां और सालाना इवेंट होने के कारण छुट्टी हो सकती है। ऐसे में अभिभावक पहले ही आवेदन फार्म जमा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed