फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   entrance test will be for admission in government colleges, chandigarh

बड़ा बदलाव, अब कॉलेजों में दाखिले के लिए देना होगा एंट्रेंस

Sun, 28 Jun 2015 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Jun 2015 11:05 AM IST
विज्ञापन
entrance test will be for admission in government colleges, chandigarh

चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्स में दाखिले के लिए अब कड़ा मुकाबला होगा। डायरेक्टर हायर एजुकेशन (डीएचई) चंडीगढ़ ने 2015 सत्र में सभी 6 सरकारी कॉलेजों में पीजी कोर्स में दाखिले के नए नियम निर्धारित कर दिए हैं। सभी पीजी कोर्स में अब नए नियमों के तहत ही दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन


एकेडमिक के साथ एंट्रेंस टेस्ट के अंक भी मेरिट में जुड़ेंगे। नए दाखिला नियमों के तहत 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन स्तर के अंकों को भी वेटेज मिलेगी। ग्रेजुएशन और पीजी स्तर पर पहली बार एनसीसी और एनएसएस के भी 3 फीसदी अंक निर्धारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेज प्रशासन को नए नियमों को पूरी तरह फोलो करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी कॉलेज अपने स्तर पर ही एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू के बाद अब कॉलेजों में होगा भी एंट्रेंस टेस्ट

entrance test will be for admission in government colleges, chandigarh

पीयू के अधिकतर पीजी कोर्स में दाखिला एंट्रेंस टेस्ट से होता है। शहर के सरकारी कॉलेजों में भी पीजी कोर्स में दाखिले का क्रेज बढ़ा है। पीयू के मुकाबले कॉलेज स्तर पर दाखिले के बाद हॉस्टल भी आसानी से मिल जाता है। शहर के सरकारी कॉलेजों में पीजी सीटों से कई गुणा अधिक आवेदन आने लगे हैं।

अगले सत्र से पीयू की तर्ज पर कॉलेज स्तर पर भी पीजी कोर्स का सेंट्रल एडमिशन टेस्ट आयोजित करने की तैयारी है। कम फीस और बेहतर सुविधाओं के कारण स्टूडेंट्स सरकारी कॉलेज को प्राथमिकता देते हैं। उधर शहर के सभी प्राइवेट कॉलेज पीजी कोर्स में दाखिले के लिए अपने स्तर पर मेरिट तैयार करते हैं।

पीयू नियमों के तहत शहर के प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों में पीजी स्तर पर सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रैक्टिकल पीजी कोर्स में अधिकतम 40 और अन्य पीजी कोर्स विषय में 60 से अधिक सीटें नहीं हो सकतीं। यूटी कोटे के लिए 85 फीसदी सीटें रिजर्व होने के कारण बाहरी स्टूडेंट्स के लिए दाखिला ओर भी मुश्किल हो जाएगा।

ग्रेजुएशन स्तर पर कई संकायों का रिजल्ट अभी जारी नहीं हो पाया है। प्रशासन ने एमए प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए 4 जुलाई तक आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।

कॉलेजों को पीजी दाखिले के लिए ये नियम करने होंगे फोलो

entrance test will be for admission in government colleges, chandigarh

डायरेक्टर हायर एजुकेशन की ओर से पीजी कोर्स में दाखिले के लिए नया वेटेज चार्ट तैयार किया गया है। दाखिले में 60 फीसदी वेटेज 10वीं से ग्रेजुएशन अंकों की मिलेगी। मेरिट में 40 फीसदी अंक लिखित और ओरल टेस्ट के तय किए गए हैं।

एकेडमिक मेरिट के लिए 10वीं से ग्रेजुएशन स्तर के अंकों की भी वेटेज तय की गई है। पीजी में दाखिले के लिए कुल 100 अंकों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसमें एकेडमिक और एप्टीट्यूट टेस्ट शामिल होंगे।

एकेडमिक वेटेज कुल 60 अंक
10वीं-10 फीसदी,
12वीं-10 फीसदी,
ग्रेजुएशन-25फीसदी, ग्रेजुएशन (आनर्स)-15 फीसदी
एंट्रेंस टेस्ट कुल 40 अंक
एक घंटे का टेस्ट- 25 फीसदी,
एप्टीट्यूट टेस्ट15 फीसदी
(एंट्रेंस टेस्ट में बैचलर स्तर के सिलेबस से पूछा जाएगा। जरूरत पड़ने पर ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के अंक भी 40 अंकों में से निर्धारित किए जा सकते हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed