{"_id":"b919fb6d881e3085ff9f658546663d07","slug":"entrance-test-date-may-extend-in-bbau","type":"story","status":"publish","title_hn":"BBAU: बढ़ेंगी आवेदन और एंट्रेंस की तारीखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
BBAU: बढ़ेंगी आवेदन और एंट्रेंस की तारीखें
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 25 Mar 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में ऑनलाइन फॉर्म भरने और एडमिशन टेस्ट की तारीखें आगे बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
लोस चुनावों के मद्देनजर विवि इस पर विचार कर रहा है।
अभी तक बीबीएयू में ऑनलाइन एडमिशन टेस्ट की तारीखें पांच, छह और 20 अप्रैल निर्धारित हैं लेकिन असोम में सात अप्रैल को लोकसभा चुनाव होगा, ऐसे में वहां पांच व छह अप्रैल को ऑनलाइन एडमिशन टेस्ट नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
बीबीएयू प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है। इसे अब 26 व 27 अप्रैल को आयोजित करने पर विचार चल रहा है।
वहीं, अब बीबीएयू प्रशासन ऑन लाइन एडमिशन टेस्ट की तारीखें बढ़ाने के साथ-साथ ऑन लाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीखें भी बढ़ाने जा रहा है।
विज्ञापन
बीबीएयू में अभी ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 27 मार्च है लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 अप्रैल करने का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि स्टूडेंट्स आसानी से ऑनलाइन फॉर्म भर सकें।
बीबीएयू प्रशासन ऑनलाइन आवेदन भरने की तारीख दोबारा बढ़ाने जा रहा है। कारण, पिछली बार आवेदन भरने की तारीख बढ़ाने के कारण उसके यहां फॉर्मों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है।
इस समय करीब 10 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा चुके हैं।
पांच व छह अप्रैल को होने वाला एडमिशन टेस्ट 26 व 27 अप्रैल को हो सकता है। आवेदन भरने की तारीख भी 10 अप्रैल तक बढ़ाई जा सकती है।