{"_id":"4705853674f44b75bac7e9187a85b246","slug":"entrance-examination-for-admission-to-private-schools-may-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा 11 मई को ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
निजी स्कूलों में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा 11 मई को
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 23 Apr 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत तीसरी से ऊपर की कक्षाओं में दाखिले के लिए 11 मई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रवेश परीक्षा होगी। इन अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर उन्हें संबंधित जिलों के निजी स्कूलों में पढ़ाई का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
गुड़गांव स्थित स्टेट काउंसिल ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन, रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) की ओर से ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को (11 वीं को छोड़कर) बाकी कक्षाओं में दाखिले का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक (सेकेंड्री एजूकेशन) चंद्रशेखर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पढ़ाई पर होने वाले खर्च के बारे में फिलहाल सभी फैसले नहीं लिए गए हैं, लेकिन सभी के हितों को ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन
उधर, दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन के प्रधान सतबीर सिंह हुड्डा ने कहा कि सभी कक्षा के बच्चों को पढ़ाई का बराबरी का मौका मिलना चाहिए। अगर सरकार इस मामले में जल्द कोई फैसला नहीं लेती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।